फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Qurat-ul-Ain Balouch abuses PTI chairperson Imran Khan

पाकिस्तान की मशहूर सिंगर ने इमरान खान को दी गाली, ट्विटर पर लोगों ने सुनाई खरी-खरी

Fri, 24 Nov 2017 01:53 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Fri, 24 Nov 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
Qurat-ul-Ain Balouch abuses PTI chairperson Imran Khan
कुर्तुलएन बलोच - फोटो : Facebook
पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर इमरान खान या उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के खिलाफ कोई बात कहकर बच निकलना असंभव है। पाकिस्तानी गायक कुर्तुलएन बलोच ने इमरान खान के वीडियो पोस्ट पर उन्हें अपशब्द कहे। इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


देश और विदेश में संगीत की दुनिया में खासा नाम कमाने वाली गायिका कुर्तुलएन बलोच प्रशंसकों में 'क्यूबी' के नाम से मशहूर हैं। असल में पाकिस्तान की एक सबसे कम उम्र की सांसद आयशा गुलालई ने इमरान खान पर परेशान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इस खबर पर एक न्यूज वेबसाइट ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ट्विटर पर पोस्ट किया। इसी पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कुर्तुलएन बलोच ने इमरान खान के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तो ट्विटर पर ट्रोलिंग का वैसा ही सिलसिला शुरू हुआ जिसका शिकार इमरान खान की आलोचना करने वाले कई पाकिस्तानी टीवी एंकरों को होना पड़ा था।

कुर्तुलएन के ट्विटर पर बहुत से लोगों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उनकी टिप्पणी के बाद 18 घंटे में 3000 ट्वीट हुए, जिनमें 1000 तो रीट्वीट किए गए थे। जबकि दो हजार लोगों ने इमरान खान पर आरोपों पर बिना कुछ कहे, कुर्तुलएन की आलोचना की।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तानी नेता इमरान खान बोले- नरेंद्र मोदी ने साबित किया कि भारत का बंटवारा सही था

पीटीआई पार्टी के समर्थकों ने कहा है कि वो इस बारे में ट्विटर से शिकायत करेंगे। जबकि कई लोगों ने खुद को कुर्तुलएन का समर्थक बताते हुए कहा कि उनकी नजर में गायिका का अब सम्मान नहीं रहा।

कुछ लोगों ने कहा कि बिना सबूत के इस तरह की बात करना कितना जायज है। इमरान खान की शिकायत करने वाली सांसद आयशा गुलालई ने आरोप लगाया था कि पिछले चार महीने से टेक्स्ट मैसेज भेजकर इमरान खान लगातार उन्हें परेशान करते रहे।

पाकिस्तानी क्रिकेटर उसामा मीर ने हैंडल @iamusamamir से ट्वीट किया है, "मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं, लेकिन इस घटना से आपने इतने सालों में जो सम्मान हासिल किया था, अफसोस है उसे खो दिया। अगर आप किसी को नहीं पसंद करती हैं, तो नजरअंदाज करिए। किसी के अपमान का आपको किसने अधिकार दिया है। शेम।"
 



@Zuha25 के ट्विटर हैंडल से ज़ुहा खान ने लिखा है, "यौन उत्पीड़कों को सजा मिलने के बिल्कुल पक्ष में हूं। लेकिन एक संजीदा व्यक्ति होने के नाते, मैं समझती हूं कि हमें किसी को दोषी ठहराने से पहले जांच के नतीजे आने तक इंतजार करना चाहिए।"

हाल ही में एमक्यूएम से अलग हुए नेता सैय्यद अली रजा आबिदी ने भी @abidifactor के ट्विटर हैंडल से लिखा है, "आपका साबुन स्लो है क्या.."
 



आयशा इमरानिस्ट नाम के ट्विटर हैंडल @AyeshaaImranist के 19 हजार फॉलोअर्स हैं। इस ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि 'जिस व्यक्ति ने गरीब पाकिस्तानियों के कल्याण के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया, वो इसी के काबिल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed