फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तरह बारिश से बांग्लादेश की हुई चांदी, कंगारुओं के अरमानों पर फिरा पानी

Sun, 11 Jun 2017 06:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 11 Jun 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
how rain makes way for Bangladesh cricket team
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - फोटो : icc
मेजबान इंग्लैंड और विश्वचैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए ग्रुप ए के आखिरी लीग मुकाबले पर ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ बांग्लादेश की भी नजरें लगी हुई थीं। बांग्लादेश ने एक दिन पहल विश्वकप की उपविजेता न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात देकर अपने सेमीफाइनल में पहुंचने के अरमानों को जिंदा रखा था। ऐसे में उनके सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता केवल कंगारुओं की हार या बारिश से होकर गुजर रहा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के सामने घुटने टेक दिए। अंत में बारिश के कारण इंग्लैंड को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 40 रन से जीत हासिल हुई और ऑस्ट्रेलिया की एक बार फिर खाली हाथ घर वापसी हो गई।  

इस तरह बारिश से बांग्लादेश की हुई चांदी, कंगारुओं के अरमानों पर फिरा पानी

how rain makes way for Bangladesh cricket team
स् - फोटो : icc
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन जब-जब इंग्लैंड में होगा बारिश ऑस्ट्रेलिया का पीछा नहीं छोड़ेगी। यह बात ऑस्ट्रेलिया के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद साबित हो गई है।  यह सिलसिला साल 2013 से चल रहा है और 2017 में भी बदस्तूर जारी रहा। 2013 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मुकाबला हुआ था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के 244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 51 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे तभी बारिश हो गई और मैच को रद्द करना पड़ा। इसके बाद अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया की मैच में हार का सामना करना पड़ा और उसकी घर वापसी हो गई।

इस तरह बारिश से बांग्लादेश की हुई चांदी, कंगारुओं के अरमानों पर फिरा पानी

how rain makes way for Bangladesh cricket team
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : icc
मौजूदा सीजन में भी ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा ही हुआ। ऑस्ट्रेलिया के पहले दो मैच बारिश के कारण धुल गए और ऑस्ट्रेलिया के दो मैचों में दो अंक हो गए। उसके सामने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड की बाधा पार करने की चुनौती खड़ी हो गई। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में बांग्लादेश की टीम 44.3 ओवर में महज 182 रन पर ढेर हो गई। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 183 रन बनाने थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरे कंगारुओं नें 16 ओवर में 1 विकेट खोकर 83 रन बना लिए थे। वार्नर 40 और स्टीव स्मिथ 22 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और ऑस्ट्रेलिया के अरमानों पर पानी फिर गया। 4 ओवर का खेल और हो जाता तो डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर मैच का फैसला हो जाता लेकिन कंगारू बद्किस्मत साबित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बारिश से बांग्लादेश की हुई चांदी, कंगारुओं के अरमानों पर फिरा पानी

how rain makes way for Bangladesh cricket team
बांग्लादेश - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा बेहद निराश थे। उन्होंने कहा, उनकी कोशिश 2015 के विश्वकप की तरह नॉकआउट दौर में जगह बनाने की थी। 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश के कारण मिले एक अंक ने उनकी प्लेऑफ दौर में पहुंचने में मदद की थी। इस बार हमारी बारी है। पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने बांग्लादेश को मात दी थी। दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ हो गया लेकिन तीसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शाकिब अल हसन और मोहम्मदुल्लाह की शानदार पारी की बदौलत इतिहास रच दिया और बांग्लादेश की सेमीफाइनल में पहुंचने की आस को जिंदा रखा। 
विज्ञापन

इस तरह बारिश से बांग्लादेश की हुई चांदी, कंगारुओं के अरमानों पर फिरा पानी

how rain makes way for Bangladesh cricket team
बेन स्टोक्स - फोटो : icc
बांग्लादेश की आशा को पंख इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और इयान मॉर्गन ने दिए। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न केवल इंग्लैंड की लड़खड़ाती पारी को संभाला बल्कि विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात देकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। चैंपियंस ट्रॉफी में वही टीम बांग्लादेश के लिए मददगार साबित हुई जिसे बांग्लादेश ने 2015 विश्वकप में मात देकर विश्वकप से बाहर कर दिया था।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed