फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी महिला पत्रकार का कोहली पर 'काला जादू', वायरल हो रही तस्वीर

Sun, 11 Jun 2017 03:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sun, 11 Jun 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
Zainab Abbas,Pakistani Journalist, 'Casts Spell' on Virat Kohli, AB de Villiers in Champions Trophy
जैनब अब्बास - फोटो : Facebook
क्रिकेट जगत में तमाम क्रिकेटर कई प्रकार के टोटके और तरकीबें अपनाते हैं जिससे 'गुड लक' उनके साथ रहे और 'बैड लक' उनसे दूर। मगर कभी-कभी ऐसा भी होता है कि ऐसा संयोग मिल जाता है, जिसे लोग 'जिंक्स' यानी अपशकुन कहना शुरु कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ पाकिस्तान की महिला पत्रकार जैनब अब्बास के साथ।
Zainab Abbas,Pakistani Journalist, 'Casts Spell' on Virat Kohli, AB de Villiers in Champions Trophy
जैनब अब्बास - फोटो : Facebook
जैनब पाकिस्तान की चैनल 'दुनिया न्यूज' में बतौर एंकर काम करती है। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इवेंट कवर करने इंग्लैंड गई इस पत्रकार ने इस बड़े मौके पर कई दिग्गजों का इंटरव्यू लिया। इनमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स भी शामिल हैं। मगर अब यह पत्रकार अपने 'काले जादू' के कारण खूब चर्चा में है।
Zainab Abbas,Pakistani Journalist, 'Casts Spell' on Virat Kohli, AB de Villiers in Champions Trophy
जैनब अब्बास और विराट कोहली - फोटो : Twitter
जैनब ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और प्रोटिया सेना के अगुवा एबी डीविलियर्स, दोनों के साथ सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। मजे की बात यह है कि दोनों ही कप्तान अपने पिछले मैच में खाता भी न खोल सके। विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ शून्य पर आउट हुए, तो वहीं डीविलियर्स पाकिस्तान के खिलाफ पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Zainab Abbas,Pakistani Journalist, 'Casts Spell' on Virat Kohli, AB de Villiers in Champions Trophy
जैनब अब्बास, एबी डीविलियर्स - फोटो : Facebook
आलम यह है कि दुनिया के दो सबसे धाकड़ बल्लेबाज 'करो या मरो' के मुकाबले में भिड़ेंगे और हारने वाली टीम का बाहर होना तय है। वहीं, भारत के खिलाफ करारी हार के बाद भी पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में जीवित है। ऐसे में ट्विटर प्रेमियों ने जैनब के 'जिंक्स' को जमकर ट्रोल किया और अपनी अलग ही 'थ्योरी' से एबी-विराट का बचाव किया।

विज्ञापन
Zainab Abbas,Pakistani Journalist, 'Casts Spell' on Virat Kohli, AB de Villiers in Champions Trophy
जैनब अब्बास - फोटो : Facebook
ट्विटर पर लोगों ने कहा कि जैनब अब्बास के साथ सेल्फी ने दोनों कप्तानों को फॉर्म को 'शापित' कर दिया। कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगला नंबर श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का है। इसके अलावा किसी ने जैनब को आईसीसी टूर्नामेंट्स के दौरान टीम इंडिया से दूर रहने की हिदायत दे डाली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed