फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरभजन ने पेश की दोस्ती की मिसाल, गरीबी से जूझ रहे बचपन के दोस्त की बचाई जान

Fri, 08 Jun 2018 08:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
Harbhajan singh showed big heart by giving money for treatment to his old friend

मैदान के अंदर अपनी आक्रामकता और मस्तमौला अंदाज के लिए मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह असल जिंदगी में एक जिंदादिल इंसान है। आईपीएल के 11वें सीजन की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में शामिल रहे हरभजन सिंह की इस समय चारों ओर वाहवाही हो रही है। आखिर 'टर्बनेटर' ने ऐसा किया क्या जो वह मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। जानिए अगली स्लाइड में एक नजर

Harbhajan singh showed big heart by giving money for treatment to his old friend
दरअसल, हरभजन सिंह ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे अपने एक बचपन के साथी की आर्थिक मदद की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर-16 क्रिकेट के दिनों में भज्जी के साथी रहे हरमन गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। हालत इतनी खराब थी कि अगर समय पर इलाज नहीं होता तो वह अपनी जान गंवा बैठते।
Harbhajan singh showed big heart by giving money for treatment to his old friend
भयानक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरमन जब कहीं से भी अपने इलाज के लिए पैसों का इंतजाम नहीं कर पाए तो उन्हें हरभजन सिंह की याद आई। ऐसे में हरभजन सिंह ने आर्थिक मदद कर उनका इलाज करवाया और अपनी दोस्ती का फर्ज भी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Harbhajan singh showed big heart by giving money for treatment to his old friend
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हरभजन के साथ 90 के दशक में साथ क्रिकेट खेले हरमन हैरी की आंत में घाव हो गया था जिसके चलते वह इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। एक तरफ भज्जी के करियर ने उड़ान पकड़ ली तो दूसरी ओर हरमन को किस्मत का साथ नहीं मिल पाया। 
विज्ञापन
Harbhajan singh showed big heart by giving money for treatment to his old friend
हरभजन सिंह ने बताया कि, 'हरमन ने किसी तरह मुझसे संपर्क किया और मुझे अपनी उस तकलीफ के बारे में बताया जिससे वह गुजर रहे थे, हरमन को पैसों की सख्त जरूरत थी तब मैने उनसे कहा कि वह आगे बढ़ें और अपना इलाज कराएं और इलाज के दौरान आने वाले सारे खर्च मैं उठाने को तैयार हूं।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed