{"_id":"59c501eb4f1c1bdd148b4e05","slug":"harbhajan-heaped-praised-on-kuldeep-after-recalling-his-hattrick","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप पर हरभजन के ये बोल अश्विन-जडेजा के लिए खतरे की घंटी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुलदीप पर हरभजन के ये बोल अश्विन-जडेजा के लिए खतरे की घंटी
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 22 Sep 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को कुलदीप यादव की हैट्रिक को देखकर 16 साल पुरानी अपनी हैट्रिक याद आ गई। हरभजन सिंह ने कहा कि टीम इंडिया में कुलदीप यादव ने फिलहाज अपनी जगह पक्की कर ली है। कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन डे में कुलदीप यादव ने हैट्रिक लेकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। हरभजन ने कहा कि कुलदीप यादव अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। यादव और यजुवेंद्र चहल ने बढ़िया गेंदबाजी कर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी मुश्किल कर दी है। हरभजन ने हालांकि यह भी कहा कि 2019 के लिए टीम पर अभी से अनुमान लगाना काफी जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
'कुलदीप की जगह हो गई पक्की'
हरभजन सिंह
- फोटो : getty
हरभजन ने कहा कि गुरुवार को कुलदीप की हैट्रिक देखने के बाद उन्हें इसी मैदान पर उनकी हैट्रिक याद आ गई है। हरभजन ने कहा कि वहीं मैदान और वहीं टीम के खिलाफ एक 22 वर्षीय युवा स्पिनर ने कमाल की गेंदबाजी की। मैंने भी 16 साल पहले कोलकाता में 21 साल की उम्र में हैट्रिक लेकर टीम इंडिया का स्थायी सदस्य बन गया था। ठीक मेरे जैसे कुलदीप यादव भी अब टीम इंडिया का अहम हिस्सा हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कोलकाता में ही हरभजन ने 2001 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में हैट्रिक ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्विन-जडेजा के लिए होगी मुश्किल
हरभजन सिंह
- फोटो : getty
हरभजन ने कहा कि करियर की शुरुआत में ही इस तरह की हैट्रिक आपको नया विश्वास देती है। इससे आप और बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन के बाद क्या अश्विन और जडेजा की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल हो गई है। हरभजन ने इस पर कहा कि निश्वित तौर पर ऐसी स्थिति में सीनियर स्पिनरों के लिए परेशानी हो सकती है। आने वाले दिनों में अश्विन और जडेजा को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।