फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujarat Titans skipper Shubman Gill arrived in Ahmedabad ahead of the Indian Premier League 2025

IPL 2025: आईपीएल खिताब की चुनौती के लिए तैयार शुभमन गिल, सत्र से पहले गुजरात टाइटंस से जुड़े कप्तान

Mon, 17 Mar 2025 02:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Mar 2025 02:05 PM IST
सार

गिल के लिए कप्तान के तौर पर पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी थी। गुजरात ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में खिताब जीता था, जबकि 2023 में टीम उपविजेता बनी थी।

विज्ञापन
Gujarat Titans skipper Shubman Gill arrived in Ahmedabad ahead of the Indian Premier League 2025
शुभमन गिल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अब आईपीएल 2025 में चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद गिल अब आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं। गुजरात टाइटंस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर गिल की तस्वीर पोस्ट की गई है। गुजरात इस आगामी सत्र में अपने अभियान की शुरुआत पंजाब किंग्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से करेगा। 
विज्ञापन

पिछला सीजन नहीं रहा था अच्छा 
गिल के लिए कप्तान के तौर पर पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी थी। गुजरात ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में खिताब जीता था, जबकि 2023 में टीम उपविजेता बनी थी। 2024 सीजन में टीम ने 14 मैचों में पांच जीत दर्ज की थी, जबकि सात मैच गंवाए थे। वहीं, दो मुकाबले बेनतीजा रहे थे। गुजरात की टीम इस तरह पिछले सीजन आठवें स्थान पर रही थी। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: विराट कोहली ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, नेट्स पर जमकर बहाया पसीना; आरसीबी ने साझा किया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दो सीजन गुजरात की कप्तान हार्दिक पांड्या ने की थी, लेकिन पिछले सीजन से पहले हार्दिक अपने पुराने फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापस लौट गए थे। मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान बनाया था। कप्तानी के अलावा पिछले सीजन बल्ले से भी गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उन्होंने 12 पारियों में 38.72 के औसत और 147 के स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। 

विज्ञापन

गिल ने 2023 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और 17 मैचों में 59.33 के औसत और 157.80 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे जिसमें तीन शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल थे। गिल गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 45 मैचों में 44.97 के औसत और 147.70 के स्ट्राइक रेट से 1799 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान चार शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं और गिल का सर्वोच्च स्कोर 129 रन है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: लखनऊ सुपरजाएंट्स से जुड़ने की तैयारी कर रहे शार्दुल ठाकुर? ट्रेनिंग शिविर में दिखने से मिले संकेत

गुजरात की टीम इस प्रकार है...
शुभमन गिल (रिटेन), साई सुदर्शन (रिटेन), राहुल तेवतिया (रिटेन), शेरफेन रदरफोर्ड, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, राशिद खान (रिटेन), वाशिंगटन सुंदर, एम शाहरुख खान (रिटेन), महिपाल लोमरोर, निशांत सिंधु, अरशद खान, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, मानव सुथार, साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गेराल्ड कोएत्जे, गुरनूर बराड़, ईशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed