फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Instance of CSK losing 4 in a row in IPL Most defeats against an opponent for CSK in IPL since 2022

PBKS vs CSK: चौथी बार आईपीएल में लगातार चार मैच हारा सीएसके, 2022 से पंजाब से सर्वाधिक बार मिली है शिकस्त

Wed, 09 Apr 2025 09:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Apr 2025 09:29 AM IST
सार

सीएसके ने अब तक पांच मैच खेले हैं और उसे एक मैच में ही जीत मिली है। दूसरी ओर, पंजाब ने सीएसके पर जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष चार में वापसी कर ली है। पंजाब के चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन
Instance of CSK losing 4 in a row in IPL Most defeats against an opponent for CSK in IPL since 2022
सीएसके बनाम पंजाब - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए आईपीएल का 18वां सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम के पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जो इस सीजन उसकी लगातार चौथी हार है। पंजाब किंग्स ने सीएसके को 18 रन से हराकर जीत की पटरी पर वापसी कर ली। सीएसके ने अब तक पांच मैच खेले हैं और उसे एक मैच में ही जीत मिली है। 
विज्ञापन

दूसरी ओर, पंजाब ने सीएसके पर जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष चार में वापसी कर ली है। पंजाब के चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है। मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही बना सकी।

ये भी पढ़ें: PBKS vs CSK: किस तरह कप्तान श्रेयस के साथ चर्चा से प्रियांश आर्या को मिली मदद, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब गंवाए लगातार चार मैच
आईपीएल इतिहास में यह चौथी बार है जब सीएसके ने किसी आईपीएल सीजन में लगातार चार मैच गंवाए हैं। उसने 2010, 2022, 2022-23 और अब 2025 सीजन में लगातार चार मैच गंवाए। 2010 में टीम को पंजाब, आरसीबी, मुंबई और राजस्थान से हार मिली थी। वहीं, 2022 में केकेआर, लखनऊ, पंजाब और हैदराबाद ने सीएसके को हराया था। 2022- 23 में मुंबई, गुजरात, राजस्थान और गुजरात ने टीम को मात दी थी। दरअसल, 2022 सीजन के अंतिम तीन मैच सीएसके ने गंवाए थे और 2023 सीजन का शुरुआती मुकाबला भी टीम हार गई थी। इस तरह उसने लगातार चार मैच गंवाए थे। अब सीएसके को इस सीजन आरसीबी, गुजरात, दिल्ली और पंजाब से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

पंजाब पड़ा है भारी
सीएसके को 2022 से आईपीएल में सबसे ज्यादा हार अगर किसी टीम से मिली है तो वो पंजाब किंग्स ही है। पंजाब ने 2022 से अब तक सीएसके को पांच बार हराया है। पंजाब ने इस मामले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ा जिन्होंने सीएसके को चार-चार बार हराया है। वहीं, चेन्नई को लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ तीन-तीन बार हार का सामना करना पड़ा है। 

कॉनवे ने साई सुदर्शन को पीछे छोड़ा
सीएसके के लिए पंजाब के खिलाफ डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए शिवम दुबे और डेवोन कॉनवे ने 51 गेंदों में 89 रन जोड़े। कॉनवे ने इस मुकाबले में 69 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने महज 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ कॉनवे ने आईपीएल में 1000 रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में साई सुदर्शन और मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ा। सुदर्शन और हेडन ने 25 पारियों में आईपीएल में 1000 रन पूरे किए थे, जबकि कॉनवे ने 24 पारियों में ही ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed