फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab Kings Glenn Maxwell has been fined and handed one demerit point for breaching IPL Code of Conduct

IPL 2025: आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अब ग्लेन मैक्सवेल पर लगा जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया

Wed, 09 Apr 2025 09:55 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Apr 2025 09:55 AM IST
सार

मैक्सवेल बल्ले और गेंद दोनों से संघर्ष कर रहे हैं। वह सीएसके के खिलाफ मैच के दौरान एक रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें सीएसके के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बनाया था।

विज्ञापन
Punjab Kings Glenn Maxwell has been fined and handed one demerit point for breaching IPL Code of Conduct
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं, मैक्सवेल में खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। मैक्सवेल ने लेवल-1 के अपराध पर स्वीकार कर लिया है जिस कारण इस मामले में आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी है। 
विज्ञापन

मैक्सवेल ने स्वीकार किया जुर्माना 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा, पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट अंक भी दिए हैं। मैक्सवेल ने धारा 2.2 के अंतरगत लेवल-1 के अपराध और मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को स्वीकार किया। लेवल-1 के अपराध के लिए मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म में नहीं चल रहे हैं मैक्सवेल
मैक्सवेल बल्ले और गेंद दोनों से संघर्ष कर रहे हैं। वह सीएसके के खिलाफ मैच के दौरान एक रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें सीएसके के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बनाया था। पंजाब की टीम हालांकि, 18 रन से यह मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही थी। पंजाब की टीम चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक लेकर फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें: PBKS vs CSK: चौथी बार आईपीएल में लगातार चार मैच हारा सीएसके, 2022 से पंजाब से सर्वाधिक बार मिली है शिकस्त
विज्ञापन

कई खिलाड़ियों पर लग चुका है जुर्माना 
यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी पर आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया गया है। इस आईपीएल सीजन में पिछले कुछ दिनों से लगातार खिलाड़ियों पर जुर्माना लग रहा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के दिग्वेश राठी पर दो बार विवादित तरीके से जश्न मनाने के कारण जुर्माना लग चुका है। वहीं, ऋषभ पंत, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, शुरुआती तीन मैच में राजस्थान रॉयल्स की कमान संभालने वाले रियान पराग और गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर भी जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed