फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gilchrist says kohli can play big inning in dharamsala

कोहली को मिला इस पूर्व ऑस्ट्रेलियन दिग्गज का साथ, कहा- धर्मशाला में मचाएंगे धमाल

Fri, 24 Mar 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Written by : मोहित
amarujala.com- Written by : मोहित Updated Fri, 24 Mar 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
gilchrist says kohli can play big inning in dharamsala
विराट कोहली - फोटो : ESPN

पूर्व ऑस्ट्रेलियन विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को बेहतरीन नेतृत्व वाला खिलाड़ी करार दिया है। साथ ही, चीटगेट कांड के चर्चित मंकीगेट कांड(2008) में तब्दील हो उससे पहले ही दोनों देशों को इस विवाद को खत्म करने पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन


गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में 25 मार्च से खेले जाने वाले सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में वह एक बड़ी पारी खेलेंगे।

उन्होंने कहा 'कोहली बेहतरीन नेतृत्व क्षमता वाले खिलाड़ी हैं, वह अपनी टीम और देश को साथ लेकर चलते हैं। मुझे डर है कि वह अंतिम टेस्ट मैच में लंबी पारी खेल सकते हैं। यह बेहतरीन सीरीज रही है। दोनों ही टीम को सीरीज के बाद एक साथ बैठना चाहिए और सीरीज में हुई छींटाकशी पर विचार करना चाहिए।'
विज्ञापन


गिलक्रिस्ट ने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट में विवादों का सिलसिला हमेशा से ही रहा है, लेकिन इन सब के बावजूद दोनों ही टीमें एक दूसरे का सम्मान करती हैं और दोनों ही एक दूसरे के लिए हमेशा से अच्छी प्रतिद्वंदी रही हैं। बता दें कि इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कई बार खिलाड़ियों में टकराव हुआ है। जिसमें डीआरएस नियम को लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed