फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   James Franklin Chooses Harbhajan Singh And Symonds in His Dream XI

भज्जी और सायमंड्स को फिर ‘साथ’ ले आया यह खिलाड़ी

Wed, 20 Jul 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
James Franklin Chooses Harbhajan Singh And Symonds in His Dream XI
- फोटो : getty
आजकल क्रिकेट में अपनी ‘ड्रीम टीम’ चुनने का दौर चल रहा है। ब्रेंडन मैकुलम, इयान बेल के बाद न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के चैनल पर जारी एक वीडियो में मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने अपने ‘साथियों’ के प्रति काफी उदारता दिखाई है।
विज्ञापन


फ्रैंकलिन का चुनाव पैमाना साफ और सरल था। उन्होंने उन्ही खिलाड़ियों को जगह दी, जो या तो उनके साथी रहें हो या उनके खिलाफ मैदान में उतरे हों। अपनी इस टीम में फ्रैंकलिन ने न्यूजीलैंड, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के तीन-तीन खिलाड़ियों को जगह दी है। इसके अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के एक खिलाड़ी को शामिल किया है।
विज्ञापन


पारी की शुरुआत करने के लिए फ्रैंकलिन ने न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल और इंग्लैंड के कप्तान एलैस्टर कुक को चुना है। मिडल ऑर्डर में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा के अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

James Franklin Chooses Harbhajan Singh And Symonds in His Dream XI
जेम्स फ्रैंकलिन - फोटो : getty
लेकिन सबसे मजेदार काम फ्रैंकलिन ने गेंदबाजी में किया है। फ्रैंकलिन ने बतौर ऑलराउंडर एंड्रयू सायमंड्स को शामिल किया है और स्पिनर के रूप में हरभजन सिंह को। दोनो ही खिलाड़ी ‘मंकीगेट’ कांड के लिए विवादों में रहें थे। हालांकि बाद में दोनों ने शिकवे भुला कर मुंबई इंडियंस के लिए कई मैच खेले मगर दोनों के बीच की खटास कम नहीं हुई।

टीम की कप्तानी के लिए फ्रैंकलिन नें ब्रेंडन मैकुलम को चुना है। इस टीम में शेन बॉन्ड, मिचेल जॉनसन और ब्रेट ली तेज गेंदबाजी आक्रमण देखेंगे। फ्रैंकलिन ने न्यूजीलैंड के लिए तीनो फॉर्मेट में 175 से ज्यादा मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2500 से ज्यादा रन और 180 विकेट झटके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed