फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंभीर ने किया सचिन-सहवाग से जुड़ा यह सबसे बड़ा खुलासा, धोनी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Mon, 10 Dec 2018 06:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir Slams MS Dhoni's Captaincy During 2012 CB Series

लगभग दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलते हुए उन्होंने शतक जड़ते हुए इस खेल से संन्यास लिया। इस बीच उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा एक सनसनीखेज खुलासा भी किया है।

Gautam Gambhir Slams MS Dhoni's Captaincy During 2012 CB Series

गंभीर ने 2012 में हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान की एक घटना का जिक्र करते हुए धोनी की कप्तानी और योजनाओं पर सवाल उठाए। गंभीर ने बताया कि उन्हें एक बहुत बड़ा झटका तब लगा जब उन्हें पता चला कि 2015 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन साल 2012 में ही हो गया।

Gautam Gambhir Slams MS Dhoni's Captaincy During 2012 CB Series

इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान गंभीर ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया में हुई सीबी सीरीज के दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैसलों पर खुल कर चर्चा की। गंभीर ने उस दौरे को याद करते हुए बताया कि इस सीरीज में धोनी ने सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गंभीर को एक साथ नहीं खिलाने का फैसला किया था क्योंकि वे 2015 के वर्ल्ड कप के लिए युवाओं को मौका देना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir Slams MS Dhoni's Captaincy During 2012 CB Series

गंभीर ने बताया, 'ट्राई सीरीज में धोनी ने कहा था कि वे हम तीनों (सचिन, सहवाग, गंभीर) को एक साथ नहीं खिला सकते क्योंकि टीम 2015 वर्ल्ड  कप की तैयारी कर रही है। मुझे लगता है कि किसी भी क्रिकेटर के लिए ये तगड़ा झटका होता। मैंने यह कभी नहीं सुना था कि किसी को भी 2012 में कहा गया हो कि वे 2015 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगा।’

विज्ञापन
Gautam Gambhir Slams MS Dhoni's Captaincy During 2012 CB Series

गंभीर ने उस सीरीज  कहा, ऑस्ट्रेलिया में जब हमे एक जीत की बहुत जरूरत थी, मुझे याद है कि होबार्ट में, वीरू और सचिन ने ओपनिंग की थी और मैं नंबर तीन पर खेला था जबकि विराट चार पर। भारत वह मैच जीत गया था और हमें 37 ओवर में लक्ष्य हासिल करना था. सीरीज की शुरुआत में हम एक साथ नहीं खेले थे, हमें रोटेट किया जा रहा था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed