फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खराब अंपायरिंग के चलते बर्बाद होने से बचा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट, एक नहीं तीन-तीन बार हुई गलतियां

Sun, 09 Dec 2018 04:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia poor umpiring decision took at Adelaide
india vs australia

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में चल रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया जीत से छह विकेट दूर है। यदि टीम इंडिया को यह मुकाबले अपने नाम करना है तो उसे हर हाल में आखिरी दिन छह विकेट चटकाने होंगे, जो कि काफी आसान काम लग रहा है। मैच में लगातार जारी खराब अंपायरिंग के बावजूद टीम इंडिया की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

India vs Australia poor umpiring decision took at Adelaide
nigel llong

बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चल रहे पहले टेस्ट में खराब अंपायरिंग देखने को मिली। अंपायर नाइजल लॉन्ग के अंपायरिंग की हर कोई आलोचना कर रहा है। चौथे दिन भी नाइजल लॉन्ग के डिसीजन पर कई सवाल खड़े हुए। इससे पहले तीसरे दिन के खेल में भी नाइजल ने एक नहीं, बल्कि दो बार गलतियां की थीं।

बाल-बाल बचे पुजारा

India vs Australia poor umpiring decision took at Adelaide
चेतेश्वर पुजारा

नाइजन ने टीम इंडिया के इनफॉर्म बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को दो बार आउट दिया। हालांकि मैच में मिले रिव्यू से पुजारा बच गए। ऐसा एक नहीं बल्कि दो बार हुआ। भारत की बल्लेबाजी के दौरान 23.5 ओवर में नाथन लायन की गेंद पर अंपायर लॉन्ग ने चेतेश्वर पुजारा को विकेट के पीछे आउट करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Australia poor umpiring decision took at Adelaide
Cheteshwar Pujara

इसके बाद पुजारा ने डीआरएस लिया तो वह नॉट आउट निकले। मैदान पर मौजूद अंपायर को तुरंत अपना फैसला बदलना पड़ा। नाथन लियोन के 39वें ओवर की एक गेंद पर अंपायर लॉन्ग ने फिर चेतेश्वर पुजारा को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया लेकिन फिर से पुजारा ने रिव्यू लिया तो गेंद स्टंप मिस करती हुई दिखा और लॉन्ग को अपना फैसला बदलना पड़ा।

विज्ञापन

रहाणे के खिलाफ गतल डिसीजन

India vs Australia poor umpiring decision took at Adelaide
अजिंक्य रहाणे

खराब अंपायरिंग का यह दौर यहीं नहीं खत्म हुआ। खेल के चौथे दिन जब पुजारा और रहाणे बल्लेबाजी के लिए उतरे तो दौरान नाथन लायन की एक गेंद पर अंपायर नाइजल लॉन्ग ने रहाणे को कैच आउट दे दिया। इस पर रहाणे ने जब डीआरएस लिया तो नॉटआउट करार दिए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed