फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Ollie Pope Injured, doubtful for first Test against India Cricket 

ENG vs IND: इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी, भारत के खिलाफ खेलना संदिग्ध

Sat, 10 Jul 2021 04:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 10 Jul 2021 04:08 PM IST
सार

सरे के लिए खेलते हुए उनकी जांघ में चोट लग गई, जिससे उनका भारत के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।

विज्ञापन
England Ollie Pope Injured, doubtful for first Test against India Cricket 
ओली पोप - फोटो : social media

विस्तार

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज ओली पोप चोटिल हो गए है। दरअसल, सरे के लिए खेलते हुए उनकी जांघ में चोट लग गई, जिससे उनका भारत के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। 23 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज को दो जुलाई को सरे के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में केंट के खिलाफ मैच में जांघ की मांसपेशियों में चोट लग गई थी। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, 'पोप की बाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट लग गई है, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ इंग्लैंड की एलवी इंश्योरेंस टेस्ट श्रृंखला शुरू होने तक मैदान पर नहीं उतरेंगे।'

विज्ञापन

चार अगस्त को पहला टेस्ट

उसने कहा, 'ईसीबी और सरे की फिटनेस टीमें एक साथ मिलकर पोप का रिहैबिलिटेशन कराएंगी, जिसमें ध्यान भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में उनकी उपलब्धता पर लगा होगा।' अगर वह इस समय तक चोट से नहीं उबर पाते हैं तो डेविड मलान को मौका दिया जा सकता है, जिन्होंने इंग्लैंड के सीमित ओवर के क्रिकेट में बल्लेबाजी में प्रभावित किया है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत चार अगस्त से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed