{"_id":"599fe1c44f1c1b082d8b473f","slug":"dhoni-ahead-virat-kohli-in-this-records-as-far-as-concern-chasing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विराट नहीं धोनी करते हैं सबसे बेहतर ढंग से लक्ष्य का पीछा, जानिए कैसे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट नहीं धोनी करते हैं सबसे बेहतर ढंग से लक्ष्य का पीछा, जानिए कैसे
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वन डे में लक्ष्य का सबसे बेहतर ढंग से पीछा करते हैं। ऐसा सभी मानते हैं। मीडिया में भी यही कहा जाता है। लेकिन अब इस मामले में उनसे आगे पूर्व कप्तान एमएस धोनी हो गए हैं। धोनी ने पल्लेकल के दूसरे वन डे में श्रीलंका के खिलाफ मुश्किल पलों में सूझबूझ भरी पारी खेल क्रिकेट प्रेमियों का एक बार फिर दिल जीत लिया है। दूसरे वन डे में धोनी ने भुवनेश्वर कुमार के साथ 100 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को तीन विकेट से जीत दिलाई। धोनी ने इस पारी में नाबाद 45 रन बनाए।
विज्ञापन
धोनी ने एक बड़ा रिकार्ड बनाते हुए कोहली को पीछे किया
महेंद्र सिंह धोनी
दूसरे वन डे में धोनी ने एक बड़ा रिकार्ड बनाते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। वन डे में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने में धोनी का बल्लेबाजी औसत अब विराट कोहली से ज्यादा हो गया है। कम से कम 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने के मामले में धोनी का औसत 99.16 है। उनसे पीछे विराट कोहली 97.68, माइकल बेवन 86.25, एबी डिविलियर्स 84.66 और जो रूट 81.25 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे अधिक बार नाबाद रहे
एमएस धोनी-अजिंक्य रहाणे
- फोटो : BCCI
धोनी लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार नाट आउट भी रहे हैं। धोनी 39 बार नाबाद रहे हैं। इसके बाद जोंटी रोड्स 33, इंजमाम उल हक 32, रिकी पोंटिंग 31 और मोहम्मद अजहरुद्दीन 30 बार नाबाद रहे।