{"_id":"59989ba54f1c1b4d158b47f2","slug":"hyderabad-cricket-association-not-following-lodha-panel-recommendations-says-mohd-azharuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजहर का आरोप, एचसीए लागू नहीं कर रहा लोढ़ा समिति की सिफारिशें ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अजहर का आरोप, एचसीए लागू नहीं कर रहा लोढ़ा समिति की सिफारिशें
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
HCA के अधिकारी मुझसे डरते हैं - मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : SELF
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू नहीं कर रही है और अनियमितताओं में घिरी हुई है। इस साल जनवरी में हुए चुनाव में अजहर का एचसीए अध्यक्ष के लिए नामांकन रद्द हो गया था। अजहर ने कहा कि योग्य खिलाड़ियों को मोइनुद्दोला कप के लिए टीम में जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोइनुद्दोला कप के लिए घोषित दोनों टीमों में उन खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है जिन्होंने दो दिवसीय लीग में तीन से ज्यादा शतक बनाए या पांच से अधिक विकेट लिए। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं की नियुक्ति में भी लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन
अजहर ने कहा कि लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार कम से कम 25 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके खिलाड़ियों को ही चयनकर्ता बनाया जाना चाहिए। एचसीए अध्यक्ष जी विवेकानंद ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासकों की समिति इस पर नजर रखे है कि सिफारिशें लागू हो रही हैं या नहीं। मामला न्यायालय के विचाराधीन है।
विज्ञापन