भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान प्रियम गर्ग ने शुक्रवार को आईपीएल के 14वें मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंदों में आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया।
2 of 5
प्रियम गर्ग
- फोटो : social media
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में गर्ग ने 26 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
3 of 5
प्रियम गर्ग
- फोटो : social media
सारे दिग्गजों के फेल होने के बाद जब सनराइजर्स का स्कोर 4 विकेट पर 69 रन था तब प्रियम गर्ग बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। यहां से 19 वर्षीय गर्ग ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर हैदराबाद के स्कोर को 146/5 तक पहुंचाया और अंत तक नाबाद रहे।
4 of 5
अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग
- फोटो : social media
हालांकि, 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (31) आउट हो गए। पांचवें विकेट के लिए शर्मा और गर्ग के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई। इस मुकाबले में प्रियम गर्ग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। गर्ग ने सीएसके के धुरंधर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
5 of 5
प्रियम गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पिछले साल आईपीएल की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने गर्ग को 1.90 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। इनका बेस प्राइस 20 लाख था।