फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमल के डंठल से मास्क बनाती है ये महिला, प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

Fri, 02 Oct 2020 07:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 02 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
manipur village girl make mask and clothes from lotus stalk
टोंगब्रम बिजयशांति - फोटो : सोशल मीडिया

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर के कई देश प्रभावित हैं। इस घातक वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग ज्यादातर घरों में ही रह रहे हैं। हालांकि, किसी जरूरी काम के लिए लोग बाहर निकल रहे हैं, तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फेस मास्क और फेस शिल्ड का उपयोग कर रहे हैं। इसी बीच मणिपुर की एक लड़की कमल के डंठल से मास्क बनाने की वजह से काफी चर्चा में है।

manipur village girl make mask and clothes from lotus stalk
टोंगब्रम बिजयशांति - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मणिपुर में बिसेनपुर जिले की रहने वाली 27 वर्षीय टोंगब्रम बिजयशांति ने कमल के डंठल से मास्क बनाया है। बता दें कि बिजयशांति बहुत पहले से ही कमल के डंठल से धागा और कपड़ा बनाती हैं। उनके साथ इस काम में 15 महिलाएं काम करती हैं और इसके साथ ही 20 महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बिजयशांति मणिपुर के प्रसिद्ध लोकतक झील के पास थंगा टोंगब्रम इलाके की निवासी है।

manipur village girl make mask and clothes from lotus stalk
टोंगब्रम बिजयशांति - फोटो : ANI

लोकतक झील में भारी मात्रा में कमल के फूल उगते हैं। साल 2018-19 में बिजयशांति ने कमल के तने से धागा और कपड़ा बनाने का कारोबार शुरू किया था। उनके उत्पाद को गुजरात प्रयोगशाला में भेजा गया, जिसने इसके लिए हरी झंडी दे दी। वनस्पति विज्ञान में स्नातक शांति ने कहा, ''मैंने ज्यादातर इंटरनेट से ही उत्पादन पद्धति के बारे में जाना और मेरे एक शिक्षक ने मुझसे इसे जीविका का स्रोत बनाने के लिए कहा तो 2017-18 में यह काम शुरु कर दिया।''

विज्ञापन
विज्ञापन
manipur village girl make mask and clothes from lotus stalk
मन की बात में बोलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कमल के डंठल से बने कपड़ों की विदेशों में बहुत मांग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रडियो कार्यक्रम में बिजयशांति के प्रयासों की सराहना की। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी ट्वीट कर बिजयशांति के डंठल से धागा और कपड़ा बनाने के प्रयासों की काफी सराहना की।

विज्ञापन
manipur village girl make mask and clothes from lotus stalk
एन. बीरेन सिंह - फोटो : ANI

ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने लिखा कि मन की बात में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमल की डंठल से धागा बनाने वाली मणिपुर की बिजयशांति की सराहना की। उनके प्रयासों ने कमल की खेती और वस्त्र उद्योग के नए आयाम खोल दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed