फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs LSG IPL 2026: Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants stats Josh Inglis records

CSK vs LSG: सीएसके के खिलाफ जोश इंग्लिस ने मचाया धमाल, चेपॉक पर लगाया सबसे तेज अर्धशतक; पूरा नहीं कर सके शतक

Sun, 10 May 2026 06:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 10 May 2026 06:09 PM IST
सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने सीएसके के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की। इंग्लिस चोट के बाद इस मैच से वापसी कर रहे थे और उन्होंने चेपॉक पर धमाल मचाया।

विज्ञापन
CSK vs LSG IPL 2026: Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants stats Josh Inglis records
जोश इंग्लिस - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हो रहा है। एलएसजी के बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने सीएसके के घरेलू मैदान पर इतिहास रच दिया है। इंग्लिस एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मुकाबले में अपना अर्धशतक सिर्फ 17 गेंदों में पूरा किया। 
विज्ञापन

लखनऊ ने बनाया बड़ा स्कोर 
जोस इंग्लिस और शाहबाज अहमद की शानदार पारियों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सीएसके को 204 रनों का लक्ष्य दिया है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। लखनऊ के लिए इंग्लिस ने 33 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। शहबाज अहमद 25 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लिस लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से भी आईपीएल में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 257 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 चौके और छह छक्के लगाए। जोश इंग्लिस की तूफानी बल्लेबाजी के बूते एलएसजी ने अपने 50 रन सिर्फ 3.4 ओवर में पूरे किए। यह लखनऊ सुपर जाएंट्स का इस लीग में संयुक्त रूप से सबसे तेज टीम अर्धशतक है। इससे पहले, साल 2023 में एलएसजी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही 3.4 ओवर में पचास रन पूरे किए थे। छह ओवर के पावरप्ले में इंग्लिस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 74 रन बनाए। वह पावरप्ले के अंदर सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

मार्श-इंग्लिस की शानदार साझेदारी
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की शुरुआत अच्छी रही। इंग्लिस और मिचेल मार्श ने मिलकर पहले विकेट के लिए महज 31 गेंदों में 77 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। मार्श 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निकोलस पूरन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह एक रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने। कप्तान ऋषभ पंत भी 12 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लिस ने एक छोर से अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और वह 85 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इंग्लिस अपने शतक से चूक गए। इसके बाद शाहबाज अहमद ने दमदार बल्लेबाजी की जिससे टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed