फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bhuvneshwar kumar and shikhar dhawan released from india test squad for second match

INDvSL: भुवनेश्वर कुमार को मिली शादी की छुट्टी, धवन भी दूसरे टेस्ट के लिए रिलीज

Tue, 21 Nov 2017 09:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 21 Nov 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar and shikhar dhawan released from india test squad for second match
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ओपनर शिखर धवन को श्रीलंका के खिलाफ 24 नवंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए रिलीज कर दिया गया है। भुवनेश्वर कुमार को शादी के कारण छुट्टी दी गई है और वो 2 दिसंबर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले गए पहले टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।
विज्ञापन


टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 24 नवंबर से नागपुर में खेला जाएगा। मेरठ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी 23 नवंबर को है। ओपनर शिखर धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भुवी ने अपनी शादी की तारीख की पुष्टि की।
विज्ञापन


Lo ji ban gya ek aur joru ka ghulam @imbhuvi ..🤣😌Wish you a very happy married life bro..🤗👍🏼

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में धवन कहते हैं- लो जी हमारा एक शेर कल जोरू का गुलाम बन जाएगा, इससे पूछते हैं कि मोतीचूर का लड्डू जो खाए वो पचताए या जो ना खाए वो पचताए।।। कैसी फीलिंग आ रही है, कल शादी है- इस पर भुवी धवन से कहते हैं- कल नहीं 23 को। तैयारी तो कुछ नहीं की। जो किया घर वालों ने किया। उन्होंने धवन की इशारा करते हुए कहा- जो मैं इन लोगों से एक्सपीरियंस लिया वो ये था कि बहुत मजा आता है।'

बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि भुवनेश्वर और धवन ने चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन से छुट्टी का अनुरोध किया था। बीसीसीआई ने यह भी बताया कि धवन मौजूदा सीरीज के तीसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।





दूसरे टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार की जगह तमिलनाडु के मध्यम गति के तेज गेंदबाज विजय शंकर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 26 साल के इस गेंदबाज ने अब तक 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।


टीम इंडिया:

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा और विजय शंकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed