फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में ही मचाया तहलका

Sun, 17 Jan 2021 01:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 17 Jan 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Debutant Washington Sundar created many records in his debut test match
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter@ICC

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में चल रहा चौथा और निर्णायक टेस्ट मैच रोमांचक होता जा रहा है। तीसरे दिन की शुरुआत में मजबूत स्थिति में होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के आगे बेबस नजर आई। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे तमिलनाडु के 21 वर्षीय सुंदर ने पहले गेंद और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। 

AUS vs IND Debutant Washington Sundar created many records in his debut test match
वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की जोड़ी - फोटो : ट्विटर @ICC

पहली पारी में तीन अहम विकेट चटकाने के बाद वाशिंगटन सुंदर ने विपरित हालातों में फंसी टीम को उबारा। भारतीय टीम 186 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी। फिर वाशिंगटन ने शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर 217 गेंदों का सामना किया और सातवें विकेट के लिए 123 रन जोड़े। अपने टेस्ट करियर की पहले मैच में ही अर्धशतक ठोका।


AUS vs IND Debutant Washington Sundar created many records in his debut test match
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter@BCCI

सुंदर ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 144 गेंदों में 62 रन बनाए, इस तरह वह डेब्यू टेस्ट में सातवें क्रम पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए, उन्होंने 62 रन बनाते ही दिलावर हुसैन का 87 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। तब दिलावर ने 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ 57 बनाए थे। इस मामले में शीर्ष पर अभी भी राहुल द्रविड़ ही काबिज हैं। द्रविड़ ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ 95 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND Debutant Washington Sundar created many records in his debut test match
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter

यही नहीं सुंदर अब अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में तीन से अधिक विकेट और 50 से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। इसमें भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा करने वाले वे सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले दत्तू फाडकर ने 1947 और हनुमा विहारी ने 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

विज्ञापन
AUS vs IND Debutant Washington Sundar created many records in his debut test match
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter@Rcbtweets

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर्स में बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए। भारत की पहली पारी यानी 336 रन के आधार पर मेजबान अब 54 रन की बढ़त पर है। भारतीय पारी का आकर्षण वाशिंगटन सुंदर (62) और शार्दुल ठाकुर (67) के बीच सातवें विकेट की साझेदारी रही। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 57 रन देकर पांच विकेट लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed