भारतीय क्रिकेटर और सैयद मुश्ताक अली लीग में पंजाब की कमान संभाल रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज मनदीप सिंह पिता बन गए हैं। 29 वर्षीय क्रिकेटर की पत्नी जगदीप जस्वाल ने एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी खुद मनदीप ने 16 जनवरी को अपने ट्विटर हैंडल से दी। दोनों ने बच्चे का नामकरण भी कर दिया। मनदीप की ट्विटर पोस्ट के मुताबिक बच्चे का नाम राजवीर रखा गया है।
विराट के बाद अब यह भारतीय खिलाड़ी बना पिता, चार साल पहले गर्लफ्रेंड से की थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनदीप ने ट्वीट कर लिखा, 'अब जिंदगी कितनी सुंदर लग रही है जब वह यहां है। मुझे और जगदीप को हमारे छोटे राजकुमार, राजवीर सिंह के जन्म की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।
How wonderful life is now that he’s here 💙 Me & Jagdeep are extremely happy to announce the arrival of our little prince, RAJVEER SINGH 💙 Born 16 January 2021 🧿 pic.twitter.com/j3n9mHyiRO
गौरतलब है कि मनदीप ने कुछ समय साथ रहने के बाद अपनी ब्रिटिश गर्लफ्रेंड जगदीप से 25 दिसंबर 2016 को पंजाब के फगवाड़ा में शादी कर ली थी। दोनों की शादी में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह भी शामिल हुए थे।
बता दें कि आईपीएल में पंजाब, कोलकाता और बैंगलोर की तरफ से खेल चुके मनदीप सिंह पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। वे पिछले साल दिसंबर में किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया था।
वहीं इससे पहले यूएई में पिछले साल खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। लेकिन इसके बावजूद वह स्वदेश वापस नहीं लौटे और दो दिन बाद केकेआर के खिलाफ अर्धशतक ठोक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मनदीप सिंह पहले भारतीय एक्टिव क्रिकेटर हैं जो किसानों के प्रदर्शन से जुड़े।