{"_id":"5d581c498ebc3e89ee73be1d","slug":"ashes-2019-steve-smith-hit-by-jofra-archer-bouncer-and-missed-his-century","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ashes 2019: स्मिथ की गर्दन पर जोफ्रा आर्चर ने मारी जानलेवा बाउंसर, शतक से भी चूके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes 2019: स्मिथ की गर्दन पर जोफ्रा आर्चर ने मारी जानलेवा बाउंसर, शतक से भी चूके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 17 Aug 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2019 का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। शनिवार को टेस्ट के चौथे दिन एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला, जब ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को एक बाउंसर लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 77वें ओवर में स्कोर जब 203/6 था तब, यह दर्दनाक हादसा होता है।
2 of 5
स्टीव स्मिथ घायल
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मिथ अपने लगातार तीसरे एशेज शतक के करीब पहुंच रहे थे। वह 80 रन के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब आर्चर की 148 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज गति की रफ्तार की गेंद पर उन्होंने नजरें हटा लीं और वह गेंद उनकी गर्दन पर जा लगी। स्टार बल्लेबाज मैदान पर ही लेट गए। इसके बाद कई मिनट तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मेडिकल स्टाफ ने उनकी जांच की।
3 of 5
स्टीव स्मिथ इंजरी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को जोफ्रा आर्चर की एक बाउंसर लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। स्मिथ आखिर अपने पैरों पर खड़े हुए और काफी देर तक ऑस्ट्रेलिया के टीम के डॉक्टर रिचर्ज सॉ के साथ बात की। इसके बाद उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्टीव स्मिथ घायल
- फोटो : सोशल मीडिया
जब स्मिथ मैदान से बाहर गए तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 203 रन था। वह इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 258 से 55 रन पीछे थे। स्मिथ हालांकि एक बार फिर मैदान पर लौटे और 92 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर LBW हो गए। जब वह आउट हुए तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 234 रन था।
विज्ञापन
5 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पारी में स्मिथ ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह लगातार एशेज सात पारियों में 50+ स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने लॉर्ड्स में हाफ सेंचुरी बनाने से पहले एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में क्रमश: 144 और 142 रनों की पारियां खेली थीं उनकी पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 251 रनों से हराया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।