भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कश्मीर से अपनी 15 दिनों की आर्मी ट्रेनिंग से वापस लौट चुके हैं। धोनी 31 जुलाई से 15 अगस्त तक कश्मीर में तैनात थे। सेना में अपनी ट्रेनिंग के दौरान धोनी श्रीनगर, कुपवाड़ा, उरी और लेह में सेना के साथ रहे। इस दौरान माही ने पिटी परेड, ऑफिस ड्यूटी, हथियार चलाने की ट्रेनिंग के साथ-साथ क्रिकेट भी खेला।
2 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : social Media
बच्चों के साथ बास्केटबॉल कोर्ट पर क्रिकेट खेलते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में धोनी गेंद को हिट करते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी ने लद्दाख में क्रिकेट अकादमी भी खोलने का वादा किया है।
3 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
38 वर्षीय धोनी ने एक्टिव क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद क्रिकेट से ब्रेक लिया और कश्मीर में अपनी रेजिमेंट को सेवा देने के लिए पहुंच गए। धोनी टैरिटोरियल आर्मी- 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ जम्मू और कश्मीर में 30 जुलाई को जुड़े थे। उन्होंने दो सप्ताह तक बटालियन के साथ ट्रेनिंग की।
4 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले माही कभी वॉलीबॉल खेलते तो कभी जूतों पर पॉलिश करते भी नजर आए थे। लेह से लौटते वक्त धोनी लेह एयरपोर्ट पर किसी आम आदमी की तरह जांच करवाते भी नजर आए। एयरपोर्ट पर धोनी ने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई।