फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After Indian Cricket team players complain BCCI Started process of New Coach Search

कुंबले से खुश नहीं है 'कोहली एंड कंपनी', BCCI से मांगा नया कोच!

Tue, 30 May 2017 10:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 30 May 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
After Indian Cricket team players complain BCCI Started process of New Coach Search
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच अनिल कुंबले

उस वक्त क्रिकेट प्रेमियों को एक बड़ा झटका लगा जब टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले का कॉन्ट्रैक्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रिन्यू नहीं करने का निर्णय लिया। इसके बाद कोच के पद के लिए नए सिरे से आवेदन मंगाने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी। पहले यह माना गया है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कुंबले ने कोच की तनख्वाह बढ़ाने की वकालत की थी। कुंबले के इस बयान से बीसीसीआई नाराज हो गया और नए सिरे से कोच की तलाश का निर्णय लिया गया लेकिन अब बीसीसीआई के इस निर्णय के पीछे का सच सामने आ रहा है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों की शिकायत पर बीसीसीआई ने यह कदम उठाया है। कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सीओए( कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन) से खिलाड़ियों ने कुंबले की शिकायत की है। कुंबले और खिलाड़ियों के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं। न ही उन्हें खिलाड़ियों का विश्वास हासिल है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सीओए संभल कर कदम उठाना चाहती है ताकि टीम इंडिया के प्रदर्शन पर इसका असर न पड़े।

विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम में कुंबले करते हैं मनमानी

After Indian Cricket team players complain BCCI Started process of New Coach Search
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
बताया जा रहा है कि कुंबले ड्रेसिंग रूम में ज्यादा हावी हो गए हैं खिलाड़ी इससे खुश नहीं हैं। ड्रेसिंग रूम में आजादी नहीं रह गई है। खिलाड़ियों को कुंबले के एटीट्यूड से परेशानी है। ऐसे में बीसीसीआई के पास कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है। अनिल कुंबले के टीम के साथ एक साल सफलतापूर्वक निकल जाने के बाद बोर्ड ने इस बाबत नोटिस जारी किया है। अनिल कुंबले के मौजूदा एक वर्षीय अनुबंध चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद समाप्त हो जाएगा। कुंबले की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही भारतीय बोर्ड ने नए कोच की तलाश शुरू कर दी है।

ऐसा नहीं है कि कुंबले दोबारा टीम इंडिया के कोच नहीं बन सकते। उन्हें इस प्रक्रिया में सीधा प्रवेश मिला है। गौरतलब है कि बोर्ड ने सीधे तौर पर कुंबले का कॉन्ट्रेक्ट आगे नहीं बढ़ाया। कुंबले की कोचिंग में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि हाल ही में अनिल कुंबले ने बोर्ड से अपनी सेवाओं की एवज में 7.5 करोड़ रुपये की मांग की थी। इस पद के लिए अपना नाम भेजने की अंतिम तारीख 31 मई है।

अनिल कुंबले की कोचिंग में 17 टेस्ट मैच खेले, जिसमें से 12 में उसे जीत मिली, जबकि 4 मैच ड्रॉ रहे। भारत इस दौरान सिर्फ एक ही टेस्ट मैच हारा। इस प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज है। भारतीय कोच चुनने का फैसला बीसीसीआई की सलाहकार समिति के पास है, जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed