फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nada will take the dope sample of indian cricketers

BCCI पर NADA कसेगा शिकंजा, क्रिकेटरों के लिए जाएंगे डोप सैंपल

Fri, 19 May 2017 08:47 AM IST
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 May 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
Nada will take the dope sample of indian cricketers

नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने उसकी लगातार उपेक्षा करती आ रही बीसीसीआई पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। नाडा ने तय किया है कि अब उसकी ओर से क्रिकेटरों के भी डोप सैंपल लिए जाएंगे। उसके निशाने पर रणजी ट्राफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंट में खेलने वाले क्रिकेटर होंगे।

विज्ञापन


नाडा की ओर से क्रिकेटरों के इन कंपटीशन डोप सैंपल ही लिए जाएंगे। आईसीसी से संबद्ध टूर्नामेंट या फिर व्हेयर अबाउट के अलावा आउट ऑफ कंपटीशन सैंपलिंग में नाडा हाथ नहीं डालेगा।
विज्ञापन


नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने अमर उजाला से खुलासा किया कि अब तक उनकी ओर से बीसीसीआई को दूर रखा गया है, लेकिन देश में होने वाले खेल आयोजनों में डोप सैंपल लेने का अधिकार नाडा के पास है, इस लिए जल्द ही बोर्ड के घरेलू टूर्नामेंट में खेलने वाले क्रिकेटरों की सैंपलिंग नाडा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाडा डीजी का तर्क है कि आईसीसी वाडा कोड को मानती है, इस लिए नाडा को बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सैंपलिंग करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस संबंध में वह बोर्ड के सीईओ राहुल जौहरी से भी बात करेंगे।

बोर्ड का नाडा से नहीं है एंटी डोपिंग करार

Nada will take the dope sample of indian cricketers

दरअसल बीसीसीआई और क्रिकेटर शुरू से ही व्हेयर अबाउट टेस्टिंग का विरोध करते आ रहे हैं। खास बात यह है कि आज तक बोर्ड ने नाडा के साथ एंटी डोपिंग को लेकर समझौते पर हस्तक्षार नहीं किए हैं। बोर्ड इसी को लेकर नाडा से दूरी बनाकर रखे हैं।

बोर्ड का तर्क रहा है कि वह खेल मंत्रालय से किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं लेता है। उसकी अंतरराष्ट्रीय संस्था आईसीसी जिन नियमों का पालन करती है, वही वह भी मानेंगे। वहीं नाडा को लगता है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से बोर्ड पर शिकंजा कसे जाने के बाद उसकी ओर से भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

बीसीसीआई का है अपना एंटी डोपिंग कार्यक्रम
बोर्ड सूत्रों का कहना है कि जब तक उसके नाडा के साथ एंटी डोपिंग समझौते को लेकर हस्ताक्षर नहीं होते हैं, तब तक नाडा उनके घरेलू टूर्नामेंट में सैंपलिंग नहीं कर सकती है। दूसरे खेल संघ आईओए के संरक्षण में आते हैं।

बोर्ड का आईओए से भी लेना देना नहीं है। बोर्ड का आईसीसी के संरक्षण में अपना खुद का एंटी डोपिंग कार्यक्रम है। अंडर-16 से लेकर सीनियर घरेलू टूर्नामेंट में 
आईडीटीएम संस्था की ओर से बोर्ड सैंपलिंग कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed