कौल सिंह ठाकुर बोले- हार के बाद भी हवा में हैं सीएम जयराम
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि हार के बाद भी जयराम ठाकुर हवा में हैं और अभी भी हवाई यात्राओं में व्यस्त हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ पूरी फिल्म दिखाएगी। कांग्रेस 50 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला द्रंग विधानसभा क्षेत्र की जनता पर छोड़ा है। अपने 76 वें जन्मदिवस के अवसर पर पधर में प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कौल ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव के दौरान मंडी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर बड़ा हमला बोला। कौल ने कहा कि कहा कि हार के बाद भी जय राम ठाकुर हवा में हैं और अभी भी हवाई यात्राओं में व्यस्त हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ पूरी फिल्म दिखाएगी। कांग्रेस 50 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवम पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं सरकाघाट के कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, नाचन से लाल सिंह कौशल, चंपा ठाकुर, रिंपल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव शशि शर्मा, जीवन ठाकुर, बामन देव ठाकुर, राकेश चौहान, कृष्णपाल शर्मा, गुलजार मोहम्मद भारती, जोगेंद्र गुलेरिया, प्रेम सिंह ठाकुर, गिरधारी लाल भंगालिया, राजेश राजा, राजेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, राजेंद्र मोहन, भूप सिंह धरवाल, फजरंग अली, केसर ठाकुर, ज्योति ठाकुर, कृष्ण भोज, चंद्रमणि ठाकुर, कर्म चंद भाटिया, रीता ठाकुर, निर्जला ठाकुर, जितेंद्र कमांडो, प्रेम सिंह प्रीतू, हरि चंद, अशोक हिमाचली, राजेंद्र शर्मा, योगेश सैनी, रेशमा ठाकुर, राम सिंह ठाकुर और युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
सीएम बताएं, कौन सा बड़ा काम किया: अग्निहोत्री
संसारपुर टैरेस टोल बैरियर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के पहुंचने पर जसवां परागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया की अगुवाई में स्वागत किया। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कांगड़ा में कोई दिलचस्पी नहीं है और इस सरकार में कांगड़ा उपेक्षा का शिकार हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास का कोई भी बड़ा कार्य प्रदेश में नहीं हुआ।
उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि वह प्रदेश में उनके कार्यकाल में हुए कोई चार बड़े कार्य बता दें। महंगाई चरम सीमा पर है। सरकारी कर्मचारियों से संबंधित करुणामूलक आधार पर नौकरियां, पुरानी पेंशन बहाली के अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बनाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर सरकार विफल रही है। कांग्रेस सरकार इन मुद्दों पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का डबल इंजन अब हांफ चुका है और यह अब रिपेयर के काबिल भी नहीं बचा है।
उन्होंने कहा जनता ने उपचुनावों में चारों सीटें कांग्रेस की झोली में डाल दी हैं। सरकार से लोग तंग आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर में सुरेंद्र मनकोटिया शुरूसे ही अच्छा काम कर रहे हैं और आगे भी यह ऐसे ही अच्छा काम करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, शुभम नांगला, नरेश शर्मा, प्रेम शर्मा, सुनील कुमार, पुष्पिंद्र कुमार उपस्थित रहे।