फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur in una statement on himachal congress

सीएम जयराम ठाकुर: एक बार श्रद्धांजलि से चुनाव जीती कांग्रेस, हर बार नहीं होगा

Fri, 19 Nov 2021 08:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर/पूबोवाल (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर/पूबोवाल (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 Nov 2021 08:37 PM IST
सार

सीएम ने चंबा की विधायक आशा कुमारी का नाम लेकर कहा कि वह भी खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार मान रही हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का नाम लिए बिना इशारों ही इशारों में कहा कि हरोली से भी यही आवाज आ रही है।

विज्ञापन
cm jairam thakur in una statement on himachal congress
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसियों की काम की परिभाषा अलग है। विकास कार्यों के बजाय घोटालों को काम मानते हैं। सहकारिता के मंच से सीएम ने कांग्रेस को ललकारते हुए कहा कि एक बार श्रद्धांजलि से चुनाव जीते हैं, जनता हर बार श्रद्धांजलि नहीं देगी। अगला दौर भाजपा का होगा। वह शुक्रवार को मैहतपुर बसदेहड़ा में राज्य स्तरीय सहकारिता कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हम विकास के दम पर जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। कांग्रेस को सरकार के विकास कार्य नहीं दिखते। कहा कि गिरते हैं, उठते फिर चलते हैं। यह दौर सब देखते हैं। अब जोश और जुनून के साथ काम होगा। कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 400 से 500 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं, लेकिन कांग्रेसियों को कुछ नजर नहीं आ रहा है और चार साल के चार काम के बारे में पूछ रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम ने चंबा की विधायक आशा कुमारी का नाम लेकर कहा कि वह भी खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार मान रही हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का नाम लिए बिना इशारों ही इशारों में कहा कि हरोली से भी यही आवाज आ रही है। तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि 12 जिलों में विपक्ष के 12 मुख्यमंत्री होंगे, ऐसा जनता महसूस कर रही है। इसके बाद पूबोवाल में जनसभा के दौरान भी जयराम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराज में हेलीपैड बनाने को लेकर सवाल उठाने पर मुकेश अग्निहोत्री पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि वह उनके लिए भी पूबोवाल में हेलीपैड बना रहे हैं। मुकेश की किस्मत में हेलीकॉप्टर होगा या नहीं, इस पर वह कुछ कह नहीं सकते हैं। कहा कि विपक्षी नेता ने काम किया होता तो मूलभूत मांग नहीं आती। इससे पहले सीएम ने जिले को 190 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी।

निषाद को सीएम ने भेंट किया एक करोड़ का चेक
पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले निषाद कुमार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मैहतपुर बसदेहड़ा में आयोजित सहकारिता समारोह के मंच पर बुलाकर एक करोड़ का चेक भेंट किया। हिमाचल का नाम विश्व मानचित्र पर अंकित करने वाले अंब के निषाद कुमार को सम्मानित किया गया।


जयराम ठाकुर ने कहा कि निषाद ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसलिए राज्य सरकार ने उन्हें एक करोड़ की राशि देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि निषाद के लिए सरकार नौकरी का प्रावधान भी कर रही है। इसके लिए सरकार प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें नौकरी का आश्वासन देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed