{"_id":"65434c534961a25f340d6d23","slug":"women-expressed-their-views-openly-in-dausa-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: दौसा में महिलाओं से चर्चा, सड़क सुरक्षा और महिला अपराध को बताया बड़ा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: दौसा में महिलाओं से चर्चा, सड़क सुरक्षा और महिला अपराध को बताया बड़ा मुद्दा
Thu, 02 Nov 2023 03:27 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 02 Nov 2023 03:27 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: चुनावी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने के लिए अमर उजाला पहुंच गया है राजस्थान की महिला मतदाताओं के बीच। जहां गुरुवार को दौसा में 'सत्ता का संग्राम' हुआ, जिसमें महिला वोटरों ने कई मुद्दों पर अपनी रखी।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां दौसा पहुंचा है। जहां हमने महिला वोटरों से बात कर उनके मूल मुद्दों को जानने की कोशिश की।
इस दौरान डॉक्टर निकित द्विवेदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जो समस्याएं पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिए है, उतनी ही दौसा जिले में मुखर है। उन्होंने कहा कि अपराध एक बहुत बड़ा मुद्दा है, अगर हम दौसा में लड़कियों के साथ होने वाले अपराध की बात करें तो इसमें एसिड अटैक, अपहरण, हत्या और दुष्कर्म जैसी घिनोने अपराध चरम पर है। सबसे बड़ी बात ये है कि ऐसी घटनाओं के रोकथाम के लिए कोई सख्त एक्शन नहीं लिया गया। सरकार को इसपर एक्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा एक बहुत बड़ा मुद्दा
इसी कड़ी में कनिष्ठा सैनी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि दौसा में सड़क सुरक्षा एक बहुत बड़ा मुद्दा है, आज दौसा की सड़कों पर इतने गड्डे है कि आये दिन किसी ना किसी का एक्सीडेंट होता रहता है। कनिष्ठा ने कहा कि हाल-फिलहाल में हमारे टीचर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। लेकिन बावजूद इसके प्रशासन की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया।
गैस सिलेंडर महंगा
इधर, सरकार की योजना पर एक महिला ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार की योजना का लाभ मिलता है। वहीं, महंगाई पर गीता कुंडारा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि गैस सिलेंडर महंगा हो गया है, सरकार सिर्फ चुनाव से पहले इन्हें सस्ता करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद फिर से इसे महंगा कर दिया जाएगा।