फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife's maternal uncle commits adultery with step daughter

पत्नी के मायके जाते ही सौतेली बेटी से किया दुराचार, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

Thu, 20 Jul 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 20 Jul 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
 Wife's maternal uncle commits adultery with step daughter
फाइल
मथुरा के कोसीकलां में नगर की एक कालोनी निवासी प्रौढ़ ने पत्नी के मायके जाने के बाद सौतेली बेटी के साथ दुराचार किया। मायके से लौटी पत्नी ने विरोध किया तो उसकी जान लेने की कोशिश की। फरसा से प्रहार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की मदद को पड़ोसियों को आता देख आरोपी भाग गया। महिला ने पति पर पुत्री से दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नगर के 50 साल के एक व्यक्ति ने पहली पत्नी की मौत के बाद दो बच्चों की मां से दूसरी शादी की थी।16 जुलाई को पत्नी मायके चली गई। पत्नी के मायके जाते ही प्रौढ़ ने 18 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार किया। बेटी ने मां को घटना की जानकारी दी। इस मामले को लेकर बुधवार की सुबह महिला का पति से विवाद हो गया। विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर फरसा से प्रहार कर दिए। फरसे के प्रहार से घायल महिला जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


उसकी चीख सुनकर पड़ोसी मदद को पहुंचे। यह देख पति घर से भाग गया। पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से घायल को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। महिला के सिर, पीठ, चेहरे पर चोटें आई हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ पत्नी पर हमला करने और सौतेली बेटी से दुराचार करने का मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोसी उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बेटी को मेडिकल के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मान रही प्रापर्टी का विवाद
घटना को पुलिस जायदाद के विवाद के रूप में देख रही है। कहा जा रहा है कि पति सौतेले बेटे को जायदाद में हिस्सा नहीं दे रहा। इसी मुद्दे पर विवाद हुआ। प्रभारी निरीक्षक कोसी उदयवीर सिंह मलिक के अनुसार विवाद जायदाद के बंटवारे का बताया जा रहा है। घटना संदिग्ध इसलिए लग रही है कि पीड़िता के मामा को कई बार फोन करने के बावजूद वो पीड़िता को मेडिकल कराने नहीं लाए हैं। पुलिस चिकित्सकीय परीक्षण के लिए देर शाम तक पीड़िता का थाने इंतजार करती रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed