प्रेम कुमार धूमल पर वीरभद्र सिंह का निशाना, कसा ये तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम कुमार धूमल के हारने के बावजूद मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तीखे तंज कसे। वीरभद्र मुस्कराते बोले - जो व्यक्ति एसेंबली का चुनाव ही हार गया हो, वह कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है।
वीरभद्र ने इस चर्चा को समझ से परे बताया। सीएम वीरभद्र सिंह वीरवार को अपने निजी निवास हॉली लॉज शिमला में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। पत्रकारों ने जब हारने के बावजूद धूमल के मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर चर्चा की तो वीरभद्र ने उलटा उनसे ही ये सवाल किया कि ऐसा कैसे हो सकता है।
वीरभद्र ने आगे कहा कि फिर भी जो भी व्यक्ति नया मुख्यमंत्री बनेगा, उसे वे अग्रिम बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि नया मुख्यमंत्री हमारी बल्लेबाजी भी देख लेगा। विपक्ष में कांग्रेस जमकर बल्लेबाजी करेगी।
डिनर डिप्लोमेसी से पहले ही इनसे मिले वीरभद्र
डिनर डिप्लोमेसी से पहले ही वीरवार को सुजानपुर से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा ने सीएम वीरभद्र सिंह से हॉली लॉज में भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया। ये भेंट दोपहर के वक्त ही हो गई। वीरभद्र ने राणा को शानदार जीत के लिए बधाई दी।
धूमल को हराने के बाद राणा का कांग्रेस में एकाएक कद बढ़ गया है। वीरभद्र सिंह ने तो कांग्रेस के सत्ता में लौटने की स्थिति में उन्हें डिप्टी सीएम बनाने तक की बात की थी। अब विपक्ष और कांग्रेस संगठन में भी राणा को महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है।