फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh statement over congress defeat in himachal assembly election

वीरभद्र सिंह बोले- कांग्रेस इस वजह से हारी विधानसभा चुनाव

Sat, 14 Jul 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Updated Sat, 14 Jul 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh statement over congress defeat in himachal assembly election

कांग्रेस की ठियोग में हुई शिमला संसदीय क्षेत्र की पहली जिला स्तरीय बैठक में भी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निशाने पर रहे। बैठक में पार्टी की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


इस दौरान वीरभद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार उनके कारण नहीं हुई है, बल्कि हाईकमान ने सक्षम और जीतने की क्षमता रखने वाले लोगों को टिकट ही नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि जीत हासिल करने के लिए अभी भी पार्टी में बहुत कमियां हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि चाहे पुतले जलाना हो या रोष प्रकट करना, पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लगी चेन के पीछे ही आंदोलन किए जाते हैं। ये आंदोलन सड़कों पर उतरकर होने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी पाटिल ने दिया ये बयान

virbhadra singh statement over congress defeat in himachal assembly election

प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि वे और सुखविंद्र सुक्खू भाई-बहन की तरह काम कर रहे हैं। पहली बार वीरभद्र सिंह को सुनने का मौका मिला है। उनकी बात पर मिलकर विचार किया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने अपने भाषण में जयराम सरकार पर निशाना साधा। कहा कि छह महीने के कार्यकाल में ही सरकार निष्क्रिय नजर आने लगी है।

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब भी विकास की बात करो तो जयराम सरकार टोपी की राजनीति को खत्म करने का दावा करती है। उन्होंने कहा कि टोपी हमारी संस्कृति है। इसेे कोई खत्म नहीं कर सकता। 

पार्टी की मजबूती पर कांग्रेस ने ठियोग में की चर्चा

virbhadra singh statement over congress defeat in himachal assembly election

बैठक के दौरान शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह पहले तो कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश देते रहे, लेकिन अगले ही पल प्रदेश प्रभारी के सामने बोले - लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करनी है तो

वीरभद्र सिंह को चेहरा बनाना होगा। भले की वीरभद्र सिंह प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे हों, लेकिन विक्रमादित्य को अपने पिता पर विश्वास प्रभारी के सामने भी नहीं रोक पाया। 

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस की जिला ग्रामीण की सात विस क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक ठियोग में हुई। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेेस पार्टी को एकजुट होकर जीत हासिल करने पर चर्चा की गई। 

 मंडल के अध्यक्ष ब्रंहा नंद शर्मा ने कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत किया। बैठक में पूर्व बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, मुकेश अग्निहोत्री, शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed