{"_id":"5914404c4f1c1b7a048516a1","slug":"violent-protests-in-kashmir-valley-again-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"#KashmirUnrest: घाटी में छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच फिर हिंसक झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#KashmirUnrest: घाटी में छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच फिर हिंसक झड़प
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 11 May 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी के कई इलाकों में वीरवार को भारी हिंसा हुई है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई है। हिंसा की इन घटनाओं के बीच कश्मीर घाटी में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है।
विज्ञापन
मिली सूचना के अनुसार दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और बारामुला जिलों में छात्रों द्वारा सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया जिसके बाद बेकाबू हालातों को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। इन प्रदर्शनों के बाद से ही इस पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
बारामुला जिले के सोपोर मे गवर्नमेंट हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई है। इन प्रदर्शनों के मद्देनजर कश्मीर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हालांकि अब तक इन प्रदर्शनों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन