{"_id":"63be6b4bfc678d04530ba275","slug":"video-made-of-raping-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: महिला का आरोप, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, दंपती अब रुपये के लिए कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: महिला का आरोप, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, दंपती अब रुपये के लिए कर रहा ब्लैकमेल
Wed, 11 Jan 2023 01:31 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Wed, 11 Jan 2023 01:31 PM IST
सार
जोधपुर के जिला पश्चिम में एक महिला के साथ उसी के घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। महिला ने इस मामले में एक दंपती पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ब्लैकमेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला पश्चिम में एक महिला के साथ उसी के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में एक दंपती शामिल है, जिसने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया है। आरोप है कि दंपती अब वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले को हनी ट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद सोमवार को केस दर्ज करवाया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद उसका मेडिकल कराया गया है। पीड़िता ने इस बारे में पहले पुलिस आयुक्तालय में परिवाद दिया।
विज्ञापन
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि महिला की तरफ से शिकायत दी गई है। इसमें बताया कि उसके आसपास रहने वाले जवरीलाल नाम के एक शख्स ने दो जनवरी को उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। घटना के दौरान आरोपी की पत्नी भी उसके साथ में थी।
विज्ञापन
बार-बार दे रहे धमकी
विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और रुपयों की मांग करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसको बार-बार धमकियां दी जा रही हैं। पीड़िता परेशान होकर सोमवार को पुलिस आयुक्तालय पहुंची और परिवाद दिया। जिस पर जिला पश्चिम के एक थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। अब प्रकरण में तफ्तीश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले को हनी ट्रैप से जोड़कर भी देख रही है।
विज्ञापन