{"_id":"65a63aedf2e223ffd00de155","slug":"uttarakhand-news-cm-pushkar-singh-dhami-did-a-road-show-after-reaching-pithoragarh-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Dhami: पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम धामी, एक झलक पाने के लिए रोड शो में उमड़ी भीड़, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Dhami: पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम धामी, एक झलक पाने के लिए रोड शो में उमड़ी भीड़, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
Tue, 16 Jan 2024 01:51 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:51 PM IST
सार
CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम के रोड शो के दौरान हजारों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
CM Dhami
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम रोड शो करते हुए क्लॉक टॉवर से टकाना रोड होते हुए केमू स्टेशन पहुंचे। जगह-जगह छलिया दल और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand:...बाघिन के शावक को खाया, नजारा देख वनकर्मी हैरान... ऐसे बाघ को भगाया
विज्ञापन
इसके बाद वह देव सिंह मैदान पहुंचे। लोगों ने धामी जिंदाबाद के नारे लगाए। जनता से मिल रहे समर्थन से सीएम भी काफी गदगद दिखे। उन्होंने आत्मीयता के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
26 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ में 8857.63 लाख रुपये की लागत से बने 38 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा सीमांत जिले के विकास के लिए 12,150.897 लाख की लागत से बनने वाली 26 योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।