फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The tiger ate the tigress cub in ramnagar

Uttarakhand:...बाघिन के शावक को खाया, नजारा देख वनकर्मी हैरान... ऐसे बाघ को भगाया

Tue, 16 Jan 2024 12:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Jan 2024 12:33 PM IST
सार

रामनगर के बिजरानी रेंज में बाघ एक शावक को खा रहा था। गश्त के दौरान यह नजारा देख वनकर्मियों ने हवाई फायरिंग कर बाघ को भगाया।

विज्ञापन
The tiger ate the tigress cub in ramnagar
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में बाघ एक शावक को खा रहा था। गश्त के दौरान यह नजारा देख वनकर्मियों ने हवाई फायरिंग कर बाघ को भगाया और पर्यटकों के लिए मार्ग को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


बिजरानी रेंज के रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला ने बताया कि रविवार सुबह बिजरानी रेंज के जड़पहाड़ मार्ग पर गश्त के दौरान वनकर्मियों को बाघिन के शावक को खाते हुए एक बाघ नजर आया। बाघ उस  शावक को पूरी तरह से खा चुका था। 
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर वनकर्मियों ने हवाई फायर करते हुए बाघ को मौके से भगाया। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए एक दिन के लिए जड़पहाड़  मार्ग को बंद किया था। बाघ पर नजर रखने के लिए हाथियों की मदद से अभियान भी चलाया लेकिन वह नजर नहीं आया। सोमवार सुबह मार्ग पर्यटकों के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Crime: पहले तलाक करा दिया...फिर शादी के नाम पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग किया; महिला ने बताई आपबीती


नौल, बिजरौली, नौकुचियाताल में तेंदुए का आतंक
भीमताल नगर पंचायत क्षेत्र के बिजरौली, बिलासपुर, नौल, नौलधारा, बोहरागांव, थपलिया मेहरागांव और नौकुचियाताल क्षेत्र में कुछ समय से तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। तेंदुआ कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। तेंदुए के दिखाई देने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने क्षेत्र में तेंदुए के दिखने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है। बृजवासी ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed