फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar Singh Dhami did a road show after reaching Pithoragarh

CM Dhami: पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम धामी, एक झलक पाने के लिए रोड शो में उमड़ी भीड़, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Tue, 16 Jan 2024 01:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Jan 2024 01:51 PM IST
सार

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम के रोड शो के दौरान हजारों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar Singh Dhami did a road show after reaching Pithoragarh
CM Dhami - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम रोड शो करते हुए क्लॉक टॉवर से टकाना रोड होते हुए केमू स्टेशन पहुंचे। जगह-जगह छलिया दल और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत हुआ।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand:...बाघिन के शावक को खाया, नजारा देख वनकर्मी हैरान... ऐसे बाघ को भगाया
विज्ञापन


इसके बाद वह देव सिंह मैदान पहुंचे। लोगों ने धामी जिंदाबाद के नारे लगाए। जनता से मिल रहे समर्थन से सीएम भी काफी गदगद दिखे। उन्होंने आत्मीयता के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 योजनाओं का  करेंगे शिलान्यास 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ में 8857.63 लाख रुपये की लागत से बने 38 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा सीमांत जिले के विकास के लिए 12,150.897 लाख की लागत से बनने वाली 26 योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed