फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major reshuffle in Basic Education Department, BSAs replaced in these districts including Ambedkar Nagar,

यूपी: बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, अम्बेडकरनगर, प्रयागराज, भदोही समेत इन जिलों के बदले बीएसए

Fri, 14 Nov 2025 08:56 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 14 Nov 2025 08:56 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग ने समूह क में पदोन्नत हुए छह शिक्षा अधिकारियों को नई तैनाती दे दी है। इनमें अंबेडकरनगर, प्रयागराज और भदोही सहित छह जिले शामिल हैं। 

विज्ञापन
UP: Major reshuffle in Basic Education Department, BSAs replaced in these districts including Ambedkar Nagar,
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग ने अंबेडकरनगर, प्रयागराज, भदोही समेत आधा दर्जन जिलों में शुक्रवार को नए बीएसए की तैनाती की है। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव यतींद्र कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा के प्रधानाचार्य शैलेष कुमार पटेल को अंबेडकरनगर का बीएसए, राजकीय इंटर कॉलेज सांडा सीतापुर के प्रधानाचार्य शैलेष कुमार पांडेय को उन्नाव का बीएसए, डायट हाथरस के वरिष्ठ प्रवक्ता विश्वनाथ प्रताप सिंह सिंह को फर्रुखाबाद का बीएसए बनाया गया है।

विज्ञापन

इसी क्रम में डायट बलिया के वरिष्ठ प्रवक्ता शिवम पांडेय को भदोही का बीएसए, हापुड़ की प्रभारी डीआईओएस विनीता को बरेली का बीएसए, सहायक उप शिक्षा निदेशक राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज के अनिल कुमार को प्रयागराज का बीएसए बनाया गया है। उन्होंने समूह ख के इन सभी शिक्षा अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को लखनऊ के बीएसए राम प्रवेश को डायट लखनऊ में उप प्राचार्य, डायट लखनऊ के उप प्राचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल, बाराबंकी के बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक झांसी मंडल, गोरखपुर के बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह को डायट हरदोई में उप प्राचार्य, बीएसए पीलीभीती अमित कुमार को डायट कन्नौज में उप प्राचार्य, बीएसए हरदोई विजय प्रताप सिंह को डायट मैनपुरी में उप प्राचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed