फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Up election 2022: Priyanka Gandhi is going to bring a new formula to prepare Congress workers as master trainer

उत्तर प्रदेश चुनाव: कांग्रेस के ये सत्तर हजार 'ट्रेनर' लगाएंगे यूपी में 'मास्टर स्ट्रोक'

Thu, 05 Aug 2021 08:21 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Thu, 05 Aug 2021 08:21 PM IST
सार

मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी युवाओं को जोड़ने के साथ-साथ सरकार की नाकामियों को बताने और बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की होगी। प्रियंका गांधी ने पूरे उत्तर प्रदेश में सत्तर हजार मास्टर ट्रेनर बनाने का लक्ष्य रखा है। यह सभी मास्टर ट्रेनर हर विधानसभा बूथ पर ट्रेनिंग देंगे...

विज्ञापन
Up election 2022: Priyanka Gandhi is going to bring a new formula to prepare Congress workers as master trainer
मौन में बैठीं प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को मजबूती से फिट करने के लिए प्रियंका गांधी एक नया फार्मूला लाने जा रही हैं। यह फार्मूला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 'मास्टर ट्रेनर' के तौर पर तैयार करेगा। 'मास्टर ट्रेनर' के 'मास्टर स्ट्रोक' से प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त एंट्री की तैयारी करने की रणनीति बना रहीं हैं। इसके लिए कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में मास्टर ट्रेनर की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल प्रियंका गांधी पिछली बार जब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आई थीं, तो उन्होंने ऐसी बहुत सी योजनाएं तैयार की थीं जिन्हें अगले एक महीने के भीतर अमल में लाना था। मास्टर ट्रेनर उसी कड़ी का हिस्सा है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक है प्रियंका गांधी ने जिस तरीके से कोविड के दौरान कोरोना किट को गांवों में ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से भिजवाया था उसी कड़ी में अब प्रियंका गांधी ब्लॉक स्तर से लेकर विधानसभा स्तर पर मास्टर ट्रेनर बनाने की मुहिम शुरू कर चुकी हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शुरुआती दौर में सौ मास्टर ट्रेनर की ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ के एक कार्यक्रम में बुला कर दी जा चुकी है। यही सौ मास्टर ट्रेनर अब पूरे प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में विधानसभावार जाकर कांग्रेस की योजनाओं के मुताबिक कैसे काम करना है उसको आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी युवाओं को जोड़ने के साथ-साथ सरकार की नाकामियों को बताने और बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की होगी। प्रियंका गांधी ने पूरे उत्तर प्रदेश में सत्तर हजार मास्टर ट्रेनर बनाने का लक्ष्य रखा है। यह सभी मास्टर ट्रेनर हर विधानसभा बूथ पर ट्रेनिंग देंगे। कांग्रेस की इस योजना को करीब से देखने वाले बनाने नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावी नेतृत्व में इस बार बूथ लेवल पर बहुत ज्यादा काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायपुर से मिला उत्तर प्रदेश में जीत के फार्मूले का गुरु मंत्र

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रियंका गांधी ने ऐसे ही मास्टर ट्रेनर्स के प्रोग्राम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे की रणनीति पर काम करने के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर प्रोग्राम में हिस्सा लेकर लौटे कांग्रेस के एक पदाधिकारी का कहना है कि उन्हें अब प्रदेश से लेकर जिले और जिले से लेकर तहसील फिर तहसील से शहर और गांव से विधानसभा और विधानसभा से बूथ स्तर की पूरी चेन मजबूती के साथ तैयार करनी है। वह कहते हैं वक्त कम है और काम ज्यादा है, लेकिन वह इसमें सफल होंगे। प्रियंका गांधी ने अपने इस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को इस बात के लिए जागरूक करना है कि कैसे कांग्रेस के सिवाय दूसरी पार्टियां जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांट कर आगे बढ़ने की कोशिश करती रहीं और प्रदेश पिछड़ता चला गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि अगले कुछ दिनों में प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में लगातार कई दौरे होने हैं। प्रियंका गांधी के अगले दौरे से पहले सभी सत्तर हजार 'मास्टर ट्रेनर' तैयार हो जायेगें। यह सभी मास्टर ट्रेनर उत्तर प्रदेश में 'मास्टर स्ट्रोक' साबित होंगे। इसके लिए कांग्रेस आलाकमान ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रियंका गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस के और तमाम बड़े पदाधिकारी भी लगातार न सिर्फ उत्तर प्रदेश में कैंप करेंगे बल्कि राज्य के अलग-अलग इलाकों में जाकर रात्रि विश्राम भी करेंगे और लोगों के साथ रहेंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रियंका गांधी का पूरा फोकस नई कांग्रेस और नए कार्यकर्ताओं को लेकर सामने आने का है। प्रियंका गांधी ने रायपुर के अपने सम्मेलन में स्पष्ट तौर पर सभी को ताकीद किया है कि अंदरूनी राजनीति बंद की जाए। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने इस बात पर भी जोर दिया कि ज्यादा से ज्यादा युवा अपने वरिष्ठ जनों के सहयोग से साथ मिलकर आगे बढ़ें। ताकि कांग्रेस को अनुभव और युवाओं की शक्ति के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का मौका मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed