फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Harsimrat Kaur Badal at Takht Sri Damdama Sahib

मंत्री बनते ही हरसिमरत कौर ने श्री दमदमा साहिब में टेका माथा, किसानों के लिए कही बड़ी बात

Sun, 02 Jun 2019 06:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Jun 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Harsimrat Kaur Badal at Takht Sri Damdama Sahib
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल - फोटो : अमर उजाला

दूसरी बार केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शनिवार को तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने पहुंची हरसिमरत कौर बादल ने मतदाताओं का धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के किसानों के लिए वह अपने मंत्रालय के जरिए कई ऐसे प्रोजेक्ट लेकर आएंगी, जिससे किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाए और उन्हें कम खर्च पर ज्यादा मुनाफा हो। 

विज्ञापन


बादल ने कहा कि उनके मंत्रालय की ओर से किसानों को नए प्रोजेक्टों के तहत पचास फीसदी तक छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के जिस हिस्से में जिस तरह की ज्यादा फसल होगी वहां पर उस फसल के हिसाब से प्रोजेक्ट को लाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री बादल ने दावा किया कि आने वाले दो तीन माह में वे एम्स  में ओपीडी शुरू करवा देंगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा एम्स में लोगों को हर तरह की सुविधा दी जाएगी। तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने के बाद जब केंद्रीय मंत्री बादल बाहर आकर लोगों से मिलीं तो वे भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वह मतदाताओं का धन्यवाद करती हैं कि उन्हें लगातार तीसरी बार जिताकर संसद में भेजा है। बादल ने कहा कि वे मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed