फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder : The judicial custody of Sadaqat, the mastermind of the murder, is complete, will be pre

Prayagraj : श्रद्धांजलि सभा में मां ने उमेश पाल के हत्यारों को जल्द सजा देने की मांग की, योगी पर जताया भरोसा

Mon, 13 Mar 2023 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 08:01 PM IST
सार

उमेश पाल और उनके दोनों अंग रक्षकों को सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही माफिया अतीक अहमद गिरोह के पूरी तरह सफाए के लिए आवाज उठाई गई। मां शांति देवी ने कहा कि माफिया के हमले में मारे गए दोनों अंगरक्षक भी उनके बेटे के समान हैं।

विज्ञापन
Umesh Pal murder : The judicial custody of Sadaqat, the mastermind of the murder, is complete, will be pre
Prayagraj News : परिवार के सदस्यों ने उमेश पाल को दी श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल और उनके दोनों अंग रक्षकों को सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही माफिया अतीक अहमद गिरोह के पूरी तरह सफाए के लिए आवाज उठाई गई। मां शांति देवी ने कहा कि माफिया के हमले में मारे गए दोनों अंगरक्षक भी उनके बेटे के समान हैं। जिस तरह से उनके तीन बेटों को मारा गया, उसी तरह माफिया और उसके शूटरों का भी जड़ से खात्मा होना चाहिए। 

विज्ञापन




विज्ञापन




24 फरवरी को खुद के अपहरण मामले की सत्र न्यायालय से सुनवाई के बाद घर के सामने क्रेटा कार से उतरते ही गोली-बम मारकर उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उनके दोनों अंगरक्षक संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह भी शहीद हो गए थे। होली के दूसरे दिन बीते नौ मार्च को हुई तेरहवीं पर परिजनों ने किसी को भी नहीं बुलाया था। सोमवार को उमेश के घर पर ही श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11 बजे उमेश और दोनों सिपाहियों के चित्रों पर पुष्पांजलि के साथ ही श्रद्धासुमन अर्पित किया जाने लगा। परिवारीजनों के अलावा पड़ोसियों, रिश्तेदारों ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मां शांति देवी ने कहा कि अतीक, अशरफ और उसके शूटरों ने खाकी की भी इज्जत नहीं समझी। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बहुत उम्मीद है। उमेश की तरह ही दोनों अंगरक्षक भी उनके बेटे के ही समान थे। जैसे में मेरे तीन बेटे मारे गए, उसी तरह गिरोह का भी सफाया होना चाहिए।


जब तक अतीक और उसके गिरोह का खात्मा नहीं हो जाता, तब तक मेरे तीनों बेटों को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। इस मौके पर उमेश की पत्नी पूजा पाल ने भी नम आंखों से पति के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने भी सीएम योगी पर भरोसा जताया। पूजा ने कहा कि सीएम योगी ने घटना के दूसरे दिन ही कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। अब अतीक गिरोह को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। इस दौरान रिश्तेदार और पड़ोसी बिलखती मां और पत्नी को दिलासा दिलाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed