फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two young man drowned in pond after accident in mainpuri

सड़क किनारे गड्ढे में गिरे बाइक सवार दो युवक, पानी में डूबने से मौत

Fri, 09 Nov 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 09 Nov 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
two young man drowned in pond after accident in mainpuri
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र में एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरे। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। शाम को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने शवों की शिनाख्त की। मरने वाला एक युवक फर्रुखाबाद तथा दूसरा दूसरा थाना बिछवां क्षेत्र का रहने वाला था।
विज्ञापन

  
बिछवां-हन्नखेड़ा मार्ग पर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पानी से भरे एक गड्ढे में दो युवकों को पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तत्काल सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुदेश पाल पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पानी से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार किसी हादसे का शिकार होकर सड़क के नीचे पानी के गड्ढे में गिर गए होंगे। चोट लगने और पानी में डूबने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों व आसपास के गांव के लोगों से शवों की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को घर लौट रहे थे दोनों

मरने वाले एक युवक के पास से पुलिस को गाड़ी के कागज मिले, जिस पर नीरज पुत्र बलवीर निवासी नगला कीरत शहर कोतवाली लिखा हुआ था। शाम करीब तीन बजे कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और मृतकों की शिनाख्त की। बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला 25 वर्षीय नीरज निवासी नगला उजीर, सिरसागंज रोड पर धान मिल में मजदूरी करता था। 

गुरुवार को वो साथी मजदूर ब्रजपाल सिंह निवासी गांव सहसपुर जनपद फर्रुखाबाद को घर ले गया था। रात के समय दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। रात भर शव पानी में पड़े रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed