फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   TTE gave passenger seat to someone in Patna Ahmedabad Express Train cantt station varanasi

पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस: ट्रेन में सफर कर रहा यात्री जब खाना खाकर लौटा तब तक सीट बिक चुकी थी

Sun, 18 Aug 2019 02:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Aug 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
TTE gave passenger seat to someone in Patna Ahmedabad Express Train cantt station varanasi
पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री को अपने दोस्त के पास खाना खाने जाना महंगा पड़ गया। खाना खाकर जब वह आधे घंटे बाद अपनी सीट पर लौटकर आया तो उसकी सीट पर कोई और सो रहा था। यात्री ने जब उससे पूछा तो सीट पर बैठे यात्री ने बताया कि उसने ये सीट टीटीई को पैसे देकर आवंटित कराई है।
विज्ञापन


19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन जब, वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तब ये मामला सामने आया। एक शख्स पटना से दाहोद जा रहा था। खाना खाने के लिए वह शख्स अपनी सीट छोड़कर दो बोगी आगे अपने दोस्त के यहां खाना खाने चला गया। इसके बाद जब वह आधे घंटे बाद वापस लौटा तो उसकी सीट टीटीई ने किसी और यात्री को दे दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : मिर्जापुर : गंगा में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को बचाया, दो लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उस शख्स ने टीटीई से शिकायत की तो उसने नियमों का हवाला देकर सीट से हटना यात्री की गलती बताया। इसके बाद नाराज शख्स ने रेलवे अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद टीटीई ने यात्री को दूसरी सीट उपलब्ध कराई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed