फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Dead Bodies Found in a Car at Ponta Sahib.

थाने के सामने खड़ी कार में मिली महिला और उसके बेटा-बेटी की लाशें

Tue, 02 May 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा Updated Tue, 02 May 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Three Dead Bodies Found in a Car at Ponta Sahib.

हिमाचल के जिला सिरमौर के पांवटा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पांवटा नगर परिषद की पार्किंग में एक कार में तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई है। थाने के सामने पार्क की गई कार में मिली ये तीन लाशें महिला और उसके बेटा-बेटी की है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के अनुसार सभी मृतक देहरादून के बसंत बिहार कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पार्किंग में तैनात कर्मचारी ने बताया कि यह कार सुबह करीब चार बजे यहां पहुंची थी। कर्मचारी पार्किंग की पर्ची काटने आया।
विज्ञापन


तो कार सवार लोगों ने कहा कि सुबह के समय वह पर्ची कटवा लेंगे। इसके बाद कर्मी यहां से चला गया। सुबह करीब आठ बजे यहां काम कर रहे लोगों ने देखा कि कार में तीन लोग बेहोश पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार खोली तो बरामद हुई तीन लाशें, मौत पर सस्पेंस

Three Dead Bodies Found in a Car at Ponta Sahib.

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार खोलकर देखा तो पाया कि तीनों की मौत हो चुकी है। कार से एक छोटा गैस सिलेंडर भी बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने आत्महत्या कर ली है।

 

आत्महत्या के लिए खौफनाक तरीका अपनाया गया। गैस लीक कर कार के शीशे बंद कर दिए गए। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। लेकिन तीनों ने ऐसा क्यों किया इस पर संस्पेंस बना हुआ है।

 

बताया जा रहा है कि महिला के पति की काफी पहले मौत हो चुकी थी। अब इन तीनों ने भी मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed