फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Tehsildar freed 700 bigha land of village community from encroachment In Kasganj

Kasganj: ग्राम समाज की 700 बीघा जमीन कराई गई कब्जा मुक्त, पुलिस की मौजूदगी में चला ट्रैक्टर

Wed, 08 Feb 2023 12:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar freed 700 bigha land of village community from encroachment In Kasganj
कब्जा हटवाती प्रशासनिक टीम - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले सहावर थाना क्षेत्र के कैली बढ़ापुर गांव में तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया। भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। उनके द्वारा चेतावनी के बाद भी कब्जा नहीं हटवाया जा रहा था।

विज्ञापन


तहसीलदार कल्पना सिंह चौहान मंगलवार को राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची। उन्होंने ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश कराई। वहीं ट्रैक्टर चलवाकर भूमि कब्जा मुक्त कराते हुए चेतावनी दी कि यदि फिर से कब्जा किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों के द्वारा कहीं उपले तो कहीं अन्य कृषि संबंधी उपकरण और कूड़ा आदि डालकर कब्जा कर रखा था। 

विज्ञापन

लेखपाल , पुलिस बल तथा ग्रामीण मौजूद रहे

तहसीलदार के द्वारा बताया गया कि कब्जा की गई जमीन लगभग 700 बीघा थी। ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराया गया है। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक होमन सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल नरेश पाल, लेखपाल कुलदीप शर्मा के अतिरिक्त पुलिस बल तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed