फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sukhvinder singh sukhu statement over bjp govt

ईमानदारी का ढिंढोरा पीट रही भाजपा सरकार : सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Thu, 01 Feb 2018 09:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 01 Feb 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
sukhvinder singh sukhu statement over bjp govt

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस को लेकर सत्तासीन हुई भाजपा सरकार ईमानदारी का ढिंढोरा पीट रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप पर भ्रष्टाचार के आरोप तय होने और विधायक जेआर कटवाल पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी सीएम जयराम ठाकुर ईमानदार सरकार का राग अलाप कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि बीजेपी के एक सांसद पहले भी लोकसभा में सवाल पूछने के एवज में पैसे मांगने के आरोप पर कुर्सी गंवा चुके हैं। ऐसे में भाजपा का ईमानदार चेहरा काफी पहले ही बेनकाब हो चुका है। 
विज्ञापन


सीएम की कथनी और करनी में भी अंतर है। अफ सरशाही में भी दागी अधिकारियों को रेवड़ियां बांटी गई हैं, जिससे सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को सौ दिन का समय दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सरकार इस अवधि में जन हितैषी कार्य करती है तो भविष्य का रोडमैप जनता के सामने रखे। कांग्रेस पार्टी इसकी सराहना करेगी। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो हर मोर्चे पर इसकी पोल खोली जाएगी।

उन्होंने कहा कि सौ दिन का समय किसी भी सरकार को परखने के लिए काफ ी है। सुक्खू ने कहा कि अभी तक सरकार ने बदला-बदली के अलावा कुछ नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed