फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students are drinking dirty water in these schools,

इन 79 स्कूलों में बच्चे पी रहे हैं रेतीला पानी, जिला प्रशासन के सर्वे में हुआ खुलासा

Fri, 24 Feb 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 24 Feb 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
students are drinking dirty water in these schools,
गंदा पानी - फोटो : demo pic

गौतमबुद्ध नगर के दादरी, जेवर और दनकौर ब्लॉक के 11 प्राथमिक स्कूलों में लगे हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। यह खुलासा मतदान से पहले जिला प्रशासन की तरफ से कराए गए सर्वे में हुआ।

विज्ञापन


इस पानी में खारापन बहुत ज्यादा है। यहां पढ़ाने वाले शिक्षक पहले भी इसकी शिकायत कर चुके हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई और इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे इसी पानी को पीने को विवश हैं। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के दौरान स्कूलों में मतदान केंद्र बनाने थे, जिसके चलते प्रत्येक स्कूल में पेयजल की स्थिति के बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट मांगी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में है दिक्कत 

students are drinking dirty water in these schools,
dirty water

​पेयजल व्यवस्था को लेकर स्कूलों के हैंडपंपों के बारे में अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों ने स्कूलों की रिपोर्ट बनाकर भेजी, जिसमें कुछ स्कूलों के हैंडपंप खराब होने, कई में पानी के साथ अधिक रेत आने की शिकायतें थीं। जनपद में 79 स्कूलों के हैंडपंप खराब थे।

वहीं जनपद के 11 प्राइमरी स्कूलों में लगे हैंडपंप का पानी खराब है। उनमें खारापन ज्यादा है। पानी का रंग भी मटमैला रहता है। यह पीने लायक नहीं है। 

प्राथमिक स्कूल चिटहरा, प्राथमिक स्कूल सैंथली मडैया, प्राथमिक स्कूल रघुवीरपुर गढ़ी, प्राथमिक स्कूल ढोकलपुरा, प्राथमिक स्कूल महमूदपुरा डेरीन, प्राथमिक स्कूल मकनपुर खादर, प्राथमिक स्कूल दनकौर-2, प्राथमिक स्कूल गढ़ी समस्तीपुर, प्राथमिक स्कूल दादूपुर, प्राथमिक स्कूल छातंगा कला, प्राथमिक स्कूल झुप्पा कला है। इन स्कूलों में पानी खराब होने की सूचना पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी मौके पर जाकर जायजा लिया था। उनके द्वारा भी अपने रिपोर्ट में पानी खराब होने की बात कहीं गई थी। 

चुनाव के दौरान कुछ स्कूलों में पानी खराब पाया गया था। उसकी सूचना जल निगम को दे दी गई है। इन स्कूलों में नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। 
- प्रवेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed