सो रही किशोरी को घर से किया अगवा, जंगल में ले जाकर गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात तीन युवकों ने हथियारों के बल पर घर में परिजनों के साथ सो रही किशोरी (15) को अगवा कर लिया। जंगल में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गए।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। नगला जहानू गांव में रात में करीब 1 बजे किशोरी परिजनों के साथ सो रही थी।
आरोप है कि उसी दौरान गांव के तीन युवक हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचे। किशोरी को आरोपी घर से अगवा करके ले जाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर दो आरोपियों ने परिजनों की पिटाई कर उनको बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया, जबकि तीसरा और मुख्य आरोपी किशोरी को तमंचा दिखाकर घर से बाहर जंगल में ले गया।
पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग मानकर जांच कर रही है
बाद में दोनों आरोपी भी जंगल में पहुंच गए। तीनों आरोपियों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही अयूब, मोहम्मद अली और रफीक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी अयूब को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग मानकर जांच कर रही है। पीड़ित और मुख्य आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों को पता चलने के बाद परिजन प्रेमी को फंसाने के लिए सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की शिकायत मिली है। जेवर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। मामला संदिग्ध लग रहा है। कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी अयूब को गिरफ्तार कर लिया।