फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shout to the crowds at the rally made slut dance

हुंकार रैली में भीड़ जुटाने के लिए कराया फूहड़ डांस

Sun, 01 May 2016 08:37 AM IST
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद /अमर उजाला, फरीदाबाद
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद /अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 01 May 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
Shout to the crowds at the rally made slut dance
रैली में डांस करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

राजनैतिक जमीन तलाश रहे प्रॉपर्टी डीलर की ओर से आयोजित हुंकार रैली सांसद दीपेंद्र हुड्डा और शहर के किसी बड़े कांग्रेसी के शामिल न होने से फ्लॉफ साबित हुई। भीड़ जुटाने के लिए आयोजक ने मंच पर फूहड़ नाच कराया, भीड़ में मनचलों ने नृतकी पर जम कर रुपये भी लुटाए।

विज्ञापन


खास बात यह रही कि वरिष्ठ और पुराने कांग्रेसी भी इस रैली से दूर रहे।  कुछ ही दिन पहले कांग्रेस में शामिल होने का दावा करने वाले प्रॉपटी डीलर ओपी भाटी ने शनिवार को हुंकार रैली का आयोजन सेक्टर 18 स्थित हुडा मार्केट में करने की दो दिन पहले  घोषणा की थी।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक आयोजक ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों को दरकिनार करते हुए यह घोषणा की थी। यहां तक कि क्षेत्रीय विधायक ललित नागर को भी कार्यक्रम से दूर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेसी और विधायक इस बात से नाराज थे। सूत्रों के मुताबिक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रैली में आना स्वीकार कर लिया था लेकिन जब पुराने कांग्रेसियों की नाराजगी का पता चला तो उन्होंने ऐन मौके पर कार्यक्रम रद्द कर दिया।

कांग्रेसियों के अलग होने की वजह से उनके समर्थक भी रैली में नहीं पहुंचे। रैली में भीड़ जुटाने के लिए आयोजक ने मंच पर हरियाणवी गाने बजवाए जिस पर नृतकी ने फूहड़ डांस किया।


इस दौरान मंच पर एक महिला भी मौंजूद रही। आयोजक ने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता साबित करने के लिए क्षेत्र के कुछ होनहार बच्चों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रैली के बाद से आयोजक का फोन भी नहीं उठ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed