{"_id":"57dd9a6e4f1c1b5e48d48989","slug":"search-operation-in-rajouri-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध देखे जाने के बाद राजोरी-पुंछ में सर्च आपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध देखे जाने के बाद राजोरी-पुंछ में सर्च आपरेशन शुरू
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
search operation
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी से सटे राजोरी और पुंछ जिलों में संदिग्ध देखे जाने की सूचनाओं से सुरक्षा बल सकते में हैं। शनिवार को राजोरी के टंडवाल इलाके में मक्की के खेत में संदिग्ध देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। बीफ मामले पर हिंसा और उसके बाद कर्फ्यू की पाबंदियों के दौरान सूचना ने अफरातफरी मचा दी।
सुरक्षा बलों ने संदिग्धों की इत्तला मिलते ही इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया। खेत सहित आसपास के इलाकों को घंटाें खंगालने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।
उधर पुंछ में पिछले बुधवार से संदिग्ध देखे जाने की सूचनाएं सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बन गई हैं। शनिवार को सबसे पहले माल्टी इलाके में तीन संदिग्ध देखे जाने की सूचना आई।
विज्ञापन
सर्च आपरेशन चलाया गया। इसके कुछ देर बाद ही खोरीनाड़, नंगाली और गाजीमोड़ा इलाके में संदिग्ध देखे जाने की अलग अलग सूचनाएं मिलीं। सुरक्षा बलों ने सूचना मिलते ही इलाकों को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया। पुलिस, अर्द्धसैन्य बलों और सेना ने मिलकर अभियान तमाम इलाकों को खंगाला मारा। लेकिन संदिग्धों की सूचना के अनुसार कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि संदिग्ध देखे जाने की हर सूचना को गंभीरता से लेना लाजमी है। पिछले दिनों पुंछ में आतंकी हमले के बाद से हालात संवेदनशील हैं जिसकी वजह से लोग कोई भी संदेहास्पद आहट होने पर पुलिस को सूचना दे रहे हैं।