फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   sant rampal, Treason case, rampal Treason case, satlok ashram, berwala, hisar, haryana

देशद्रोह मामला: रामपाल पर आरोप तय, ऐसे चली मामले की सुनवाई

Sun, 17 Jul 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, (हरियाणा) Updated Sun, 17 Jul 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
sant rampal, Treason case, rampal Treason case, satlok ashram, berwala, hisar, haryana
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
हिसार में बरवाला के सतलोक आश्रम प्रमुख आरोपी रामपाल और अन्य पर देशद्रोह के मामले में शुक्रवार को आरोप तय हो गए। इसके अलावा दो हत्या के मामलों में सुनवाई हुई। देशद्रोह के मुकदमे में 5 सितंबर और दो अन्य मुकदमों में 8 अगस्त की तारीख तय की गई।
विज्ञापन


सतलोक आश्रम प्रकरण में रामपाल और अन्य आरोपियों की दिल्ली रोड पर सेंट्रल जेल-वन में सुनवाई हुई। राजगढ़ रोड स्थित जेल में बंद रामपाल की वीसी के जरिये पेशी हुई और बाकी आरोपी पेश हुए। पुलिस ने देशद्रोह के मुकदमे में 937 आरोपी बनाए हैं। इन आरोपियों पर केस विचाराधीन है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में निचली अदालत में 5500 से ज्यादा पन्नों का चालान पेश किया था। पन्ने ज्यादा होने के कारण आरोपियों को चालान सीडी में दिया गया था। रामपाल के अधिवक्ता महेंद्र सिंह नैन ने बताया कि अदालत में देशद्रोह के मुकदमें में रामपाल और अन्य पर आरोप तय हुए हैं। इसमें आपराधिक गतिविधियां अधिनियम को हल्का किया है। मुकदमे की अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed